फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   sent hospital injured by Governor

राज्यपाल ने घायलों को भिजवाया अस्पताल

Mon, 07 Dec 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Mon, 07 Dec 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सल अकेडमी में आयोजित वार्षिक समारोह में जाते समय हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सड़क पर घायल पड़े एक महिला व बच्चे सहित चार लोगों को अपने काफिले की एंबुलेंस में उपचार के लिए भेज कर दरियादिली दिखाई। इस आशय को देखकर राहगीर भी राज्यपाल की प्रशंसा करते नजर आए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी हालत नाजुक होने पर करनाल ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को एक बाइक गांव बरसत से घरौंडा की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बाइक घरौंडा से बरसत की ओर जा रही थी। गांव डिगरमाजरा के पास अचानक दोनों बाइके आपस में आमने -सामने भिड़ गई। दोनो बाइकों की टक्कर इतनी तेज थी जिसमें घरौंडा निवासी धीरज, उसकी पत्नी शीलत व सात वर्षीय पुत्र ध्रुव व दूसरी बाइक पर सवार पेहवा निवासी विक्की घायल हो गए। इसी घटना के दौरान हिमाचल के राज्यपाल यूनिवर्सल अकेडमी में आयोजित वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने जा रहे थे। उनकी अगुवाई करने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात था, लेकिन पुलिस ने घायलों की ओर ध्यान नहीं दिया। मात्र दो मिनट बाद राज्यपाल का काफिला घटनास्थल पर पहुंच गया। महामहिम ने अपनी गाड़ी का शीशा उतारकर घायलों को देखा और अपने काफिले की एंबुलेंस में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। घायलों की हालत ज्यादा नाजुक होने पर उन्हेें करनाल ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed