फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sectors filled with jobs, disappearing green belts, and growing businesses

Karnal News: सेक्टरों में समस्याओं की भरमार, खत्म हो रही ग्रीन बेल्ट और बढ़ रहे कब्जे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Sectors filled with jobs, disappearing green belts, and growing businesses
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सेक्टरों में अतिक्रमण बड़ी समस्या है। शुक्रवार को अमर उजाला के जनता ही जनार्दन (जन संवाद) कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने इस बारे में शिकायत की। लोगों ने कहा कि ग्रीन बेल्ट से लेकर फुटपाथ और नालों तक की जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जे कर लिए हैं। अतिक्रमण से सड़कें संकरी होती जा रही हैं। हरियाली खत्म हो रही है। महापौर सहित सभी अधिकारियों ने गंभीरता से समस्याएं सुनकर उनके निराकरण का भरोसा दिया।
सेक्टर-6 के सामुदायिक केंद्र में कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और निगम एवं एचएसवीपी के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की प्रधान एवं करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता रहीं। अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, पार्षद संकल्प भंडारी समेत निगम और एचएसीवीपी के भीम सिंह सहित कई अधिकारी पहुंचे। समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। कुछ स्थानों पर तत्काल टीम भेजकर सत्यापन भी कराया। लोगों ने अधिकारियों पर कार्रवाई न करने के आरोप भी मढ़े। पार्षद संकल्प भंडारी ने भी मेयर के सामने सेक्टर-4 और 5 को निगम में शामिल करने की मांग रखी। मेयर ने कहा कि ये मामला प्रक्रिया में है, जल्द ही दोनों सेक्टरों को निगम में शामिल कराया जाए।
विज्ञापन

मंच संचालन ऑल आरडब्ल्यूए करनाल के प्रधान प्रो. जोगिंद्र मदान ने किया। पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ.अमनदीप कौर, डॉ.अमित पुंज, वरिष्ठ नागरिक केंद्र के महासचिव एमएम गिरधर, आरडब्ल्यूए के प्रधान व अन्य पदाधिकारियों में अशोक ढ़ींगड़ा, एससी डुडेजा, सतीश गोयल, ललित सेठ, आरके सैनी, अलका, संजय चावला, डॉ. एमके गोयल, राजेश ढ़ांगड़ा, महेश गुलाटी, विष्णु शर्मा, चंद्रभान लाजपाल, इंद्रजीत शर्मा, योगेंद्र सिसोदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल की गाड़ी अंदर नहीं आ सकती
सेक्टर-13 हाउसिंग बोर्ड आरडब्ल्यूए प्रधान एससी डूडेजा ने कहा कि सेक्टरों में अतिक्रमण के हालात ये हैं कि सड़कें बिल्कुल तंग हो चुकी हैं। आधी सड़कों पर कब्जा है तो बची हुई जगह पर लोग गाड़ी पार्क कर देते हैं। फुटपाथ खत्म कर उनकी जगह रैंप बना दिए गए हैं। अपने छोटे घरों को एचएसवीपी की जमीन पर कब्जा कर बड़ा बना लिया है। आग लगने पर दमकल की गाड़ी तक अंदर नहीं आ सकती है।
हर धोबी का किया जाए वेरिफिकेशन
सेक्टर छह आरडब्ल्यूए प्रधान सतीश गोयल और सचिव ललित सेठ ने कहा कि सेक्टरों में हर गली चौक पर कोई न कोई कपड़े धोने वाला बैठा है। इनमें से कुछ लोग रेकी का काम भी करते हैं। इनका वेरिफिकेशन जरूर होनी चाहिए। एचएसवीपी को इनके आधार कार्ड से लेकर इनके गारंटर तक लेने चाहिए। झोपड़ियों में रहने वालों का भी वेरिफिकेशन किया जाना चाहिए।
कम्यूनिटी सेंटर नहीं आ रहे किसी काम
सेक्टर-13 आरडब्लयूए प्रधान अशोक ढींगरा ने कहा कि सेक्टर के दोनों सामुदायिक केंद्रों में से एक भी सेक्टर के लोगों के लिए काम नहीं आ रहा है। यदि सामुदायिक केंद्र निगम नहीं दे सकता है तो सेक्टरवासियों के पास दो जगह जमीन भी है। यहां निगम को सामुदायिक केंद्र बनाने चाहिए। सेक्टर में सफाई नहीं होती। शिकायत की तो एटीआर पर अधिकारी हस्ताक्षर करवाने आ गए लेकिन सफाई फिर भी नहीं कर गए।
स्कूल की सरकारी जमीन पर कब्जा
आरडब्ल्यूए प्रधान सुरेश शर्मा, चीफ कोऑर्डिनेटर डीएस पूनिया और पीएस बेदी ने कहा कि सेक्टर में प्राइमरी स्कूल के लिए प्रस्तावित करीब एक चौथाई एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा होने, दीवार बनाकर सब्जियां उगाने, एचएसवीपी के एक ट्यूबवेल जैसे मुद्दे रखे। यहां सामुदायिक केंद्र बनवाने व अवैध गेट बनाकर बंद कवाने की मांग रखी।
सेक्टर-8 में टूटी सड़कें, जलभराव
आरडब्ल्यूए उप प्रधान शिव चंद्र भान और सचिव योगेंद्र सिसोदिया ने कहा कि सेक्टर-8 और पार्ट-2 के बीच सड़क टूटी पड़ी हैं। सीवरेज चौक है। शहीद उधम सिंह चौक की ओर जाने वाली सड़क पर जलभराव रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसी कई समस्याएं हैं। अगर प्रशासन को उनका सहयोग चाहिए तो वे सहयोग के लिए भी तैयार हैं।
----------
सेक्टरवासियों ने जो भी शिकायतें दी हैं उनमें से कुछ का तुंरत समाधान कराया गया है। कुछ पर मैं खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करूंगा। जिनका निगम की ओर से समाधान किया जाना है वे अधिकारियों को सौंप दी गई हैं। जल्द ही निगम की ओर सेक्टरवासियों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। - अशोक कुमार, अतिरिक्त निगम आयुक्त, करनाल

----
अमर उजाला की ये अच्छी पहल है कि सेक्टरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें और निगम व एचएचवीपी अधिकारियों के सामने बुलाया है। संवाद जितना होगा उतना अच्छा होगा। इस प्रकार के कार्यक्रम से लोगों का समय भी बचेगा। निगम और एचएसवीपी अधिकारियों को सेक्टरवासियों की समस्याओं के निदान के निर्देश दिए गए हैं। -रेणु बाला गुप्ता, मेयर एवं प्रधान, ऑल इंडिया मेयर काउंसिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article