{"_id":"6931ebceab77fd3ac90d241a","slug":"second-drug-peddler-arrested-karnal-news-c-18-knl1018-794347-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नशा तस्करी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नशा तस्करी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Fri, 05 Dec 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
करनाल। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस की सीआईए टीम ने 160 किलोग्राम डोडापोस्त के मामले में दूसरे आरोपी अलावला गांव निवासी वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी यह नशीला पदार्थ लोगों को बेचता था। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस जांच अधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि टीम ने सोमवार को 160 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ आरोपी बलजिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ थाना मूनक में प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि आरोपी इस नशीले पदार्थ को अपने अन्य साथी वीरेंद्र सिंह से आगे बेचने के लिए खरीद कर लाया था। संवाद
विज्ञापन