{"_id":"66a1b318f43e23898406b837","slug":"seats-will-be-allotted-for-the-second-phase-in-polytechnic-today-karnal-news-c-18-knl1008-437371-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पॉलिटेक्निक में दूसरे चरण की आज आवंटित होंगी सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पॉलिटेक्निक में दूसरे चरण की आज आवंटित होंगी सीट
विज्ञापन
- कल से 29 जुलाई तक राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में जाकर ले सकेंगे दाखिला, अब तक 600 में 415 सीटों पर हुआ दाखिला
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पॉलिटेक्निक की दाखिला प्रक्रिया भी अब अंतिम चरण में आ गई है। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स (10वीं पास) के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब इस चरण में ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत जिन विद्यार्थियों ने विकल्प भरा है, उन्हें वीरवार शाम तक सीट आवंटित की जाएंगी।
ऐसे में जिन विद्यार्थियों को सीट आवंटित होंगी, वे 26 से 29 जुलाई तक संस्थान में जाकर फीस जमा कराते हुए दाखिला ले सकेंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन प्रारूप में दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से संपन्न हो जाएगी। यदि सीटें रिक्त बचीं तो उन पर ऑफलाइन संस्थान अनुसार ओपन काउंसलिंग करके दाखिले दिए जाएंगे।
विभाग की योजना के अनुसार, दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद 25 जुलाई शाम 5 बजे सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा। जिसको आवेदक वेबसाइट https://techadmissionshry.gov.in/default पर देख सकते हैं व अपना प्रोविजनल सीट आवंटन का लेटर प्रिंट कर सकते हैं। विदित हो कि दूसरे चरण में सीट विकल्प भरने की प्रक्रिया 22 से 24 जुलाई तक चली। करनाल जिले में नीलोखेड़ी में एक मात्र राजकीय बहुतकनीकी संस्थान है। जहां पर 600 में से अब तक 415 सीटों पर दाखिला हो चुका है। अब शेष बची सीट पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन अभ्यर्थी ने किया है आवेदन
- वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भरा था, लेकिन किसी भी कारण से पहली ऑनलाइन काउंसलिंग नहीं कर सके। ऐसे अभ्यर्थियों को दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग में हिस्सा लिया है।
- ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में सीट का आवंटन हुआ था, परंतु निर्धारित तिथियों में दाखिला फीस जमा न कराने के कारण आवंटित सीट रद्द हो गई थी, उन्होंने भी दूसरे चरण में हिस्सा लिया है। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को भी दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग करनी चाहिए।
- ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में आवंटित सीट के लिए फीस भी जमा करवा दी थी और दाखिला भी ले लिया था, लेकिन वे अभ्यर्थी दाखिला ली हुई सीट से संतुष्ट नहीं है। ऐसे सभी अभ्यर्थियों ने भी दूसरे चरण में हिस्सा लिया है।
तो पिछली मिली हुई सीट हो जाएगी रद्द
ऐसे अभ्यर्थी जो दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग ले रहे हैं और उन्हें दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग से सीट का आवंटन हो जाता है, तो उनकी पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में मिली हुई सीट स्वतः ही रद हो जाएगी। चाहे अभ्यर्थी ने उस सीट की फीस भी जमा करवा रखी हो और उस सीट पर दाखिला भी ले रखा हो। ऐसे कई अभ्यर्थी हैं, जो अपनी मौजूदा सीट और कोर्स से संतुष्ट नहीं हैं।
आवेदक को आवंटित सीट पर दाखिला लेने के लिए 26 जुलाई सुबह 10 बजे से 29 जुलाई शाम 4 बजे तक उस संस्थान में जाए, जहां पर उसको सीट का आवंटन हुआ है। आवेदक अपने साथ दो फोटो, दाखिला फीस व वह सभी दस्तावेज अपने साथ लेकर जाए, जो उसके प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र में लिखे हुए है। जो आवेदक निर्धारित समय पर आवंटित सीट के लिए संस्थान में रिपोर्ट नहीं करेगा तो ऐसी स्थिति में आवंटित सीट स्वतः ही रद हो जाएगी।
- ज्वाला प्रसाद, प्रिंसिपल, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नीलोखेड़ी