फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SDM Sir, wrong number was entered in the family identity card.

Karnal News: एसडीएम साहब, परिवार पहचान पत्र में दर्ज कर दिया गलत नंबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
SDM Sir, wrong number was entered in the family identity card.
- समाधान शिविरों में पहुंचीं 07 शिकायतें, करनाल में आए दो फरियादी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। एसडीएम साहब, परिवार पहचानपत्र में दर्ज मोबाइल नंबर गलत है, इसे ठीक कराएं। इसी तरह एक अन्य गुहार में पीपीपी में घर का पता ठीक कराने की गुहार लगाई। मौका था समाधान शिविर का। जिसका आयोजन वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में किया गया। करनाल में लगे शिविर की अध्यक्षता एसडीएम प्रदीप कुमार ने की। एसडीएम ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। करनाल मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में दो, उपमंडल नीलोखेड़ी में दो , घरौंडा में एक व असंध में दो शिकायत प्राप्त हुई। वहीं उपमंडल इंद्री में आयोजित समाधान शिविर में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

एसडीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि हर सोमवार व वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें, इसमें कोई भी लापरवाही न बरती जाए। इस प्रकार के समाधान शिविर से लोगों का प्रशासन में विश्वास बढ़ता है, इसलिए जल्द से जल्द समस्याओं का निवारण करके शिकायतकर्ता को संतुष्ट करें। इन शिविरों में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढापा पेंशन एवं अन्य संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे। एसडीएम ने लोगों से अपील की कि वे निर्धारित दिनों पर समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते है।
विज्ञापन



समाधान शिविर में आईं समस्याएं-
- गंजोगढ़ी निवासी सन्नी दयाल मकान बनाने के कार्य को गांव के लोगों द्वारा एफआईआर कर रुकवाने संबंधी समस्या को लेकर पहुंचे।
- बजीदा जाटान निवासी गुलशन ओबीसी सर्टिफिकेट में त्रुटि संबंधी शिकायत की।
- निशा परिवार पहचान पत्र में मोबाइल नंबर न अपडेट हो पाने संबंधित शिकायत दी।
- हरप्रीत कौर परिवार पहचानपत्र में घर का पता ठीक करवाने संबंधी गुहार लगाई।
- तजिन्द्र कौर ने राशन कार्ड से संबंधित शिकायत दी।
- अनिल कुमार ने परिवार पहचान पत्र से त्रुटियों से सरकारी योजना का लाभ न मिलने की शिकायत दी।
- सुखा सिंह बिजली मीटर स्थानांतरित करवाने से संबंधित समस्या आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed