{"_id":"673cff00fbcfa8584e0806c7","slug":"sdm-removed-encroachment-karnal-news-c-18-knl1008-522899-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एसडीएम ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एसडीएम ने हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
घरौंडा। शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए एसडीएम राजेश सोनी ने खुद कमान संभाल ली है। मंगलवार को एसडीएम टीम के साथ जैसे ही शहर के मुख्य मार्गों पर पहुंचे तो दुकानदारों व अवैध रहेड़ी-फड़ी वालों में खलबली मच गई। उन्होंने दुकानों के बाहर रखे सामान को कब्जे में लेकर नगरपालिका में जमा करवा दिया।
वहीं सड़क किनारे व सड़क के कटों के बीच में खड़े वाहनों का चालान भी किया गया। इस दौरान कई गाड़ियां नगरपालिका की टो वैन से उठाई भी गई। उन्होंने बताया कि शहर में दिन प्रतिदिन अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस कारण से शहर की चौड़ी-चौड़ी सड़कें भी संकरी होती जा रही हैं। अतिक्रमण के कारण 20 फुट चौड़ी सड़कें सिकुड़ कर 10 फुट की रह गई है। इस कारण से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले भी नगरपालिका अधिकारियों, दुकानदारों को नोटिस दिए थे, बावजूद इसके दुकानदार कुछ दिन बाद ही सामान प्रदर्शनी के लिए दुकान के बाहर तक फैला देते हैं।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को सर्विस लेन, अराईपुरा रोड, रेलवे रोड पर कार्रवाई करते हुए सामान कब्जे में लिया गया। एसडीएम ने बताया कि रेलवे रोड पर सड़क के बीच बने कटों पर वाहन चालक वाहनों को खड़ा करके बाजार में सामान खरीदने चले जाते हैं। इस कारण से राहगीरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क के बीच बने कट लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए हैं न कि वाहन खड़े करने के लिए, इसलिए सड़क के बीच बने कटों पर वाहन न खड़ा करें। सर्विस लेन पर सड़क किनारे खड़े होने वाहन चालकों को वाहन ने खड़े करने के निर्देश दिए हैं। अगर वाहन चालक बाज़ नहीं आए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।