फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Scooty snatched from petrol pump owner by throwing chilli in the eyes

Karnal News: आंखों में मिर्च झोंक पेट्रोल पंप मालिक से छीनी स्कूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Scooty snatched from petrol pump owner by throwing chilli in the eyes
आंखों में मिर्च झोंक पेट्रोल पंप मालिक से छीनी स्कूटी
- बरसत रोड पर दो युवकों ने की वारदात
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। बरसत रोड पर दिनदहाड़े बाइक पर सवार दो युवक पेट्रोल पंप मालिक की आंखों में मिर्च डाल कर उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गए। राहगीरों ने पेट्रोल पंप मालिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्रीभगवान व सीआईए टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने नाकेबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घरौंडा निवासी सुशील कुमार का बड़सत गांव के पास पेट्रोल पंप है। मंगलवार को पेट्रोल पंप मालिक दोपहर बाद पेट्रोल पंप से घरौंडा आ रहा था। डिंगरमाजरा से निकलने के बाद बाइक पर सवार दो युवकों ने अपनी स्कूटी रोकी और उसकी आंखों में लाल मिर्च डाल दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। इतने में दोनों युवक स्कूटी उठाकर फरार हो गए। पेट्रोल पंप मालिक सुशील कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन दोपहर के समय पेट्रोल पंप का कैश लेकर घरौंडा बैंक में जमा करवाने आते हैं, लेकिन मंगलवार को पेट्रोल पंप पर कैश कम होने के कारण कैश लेकर नहीं आए। उन्होंने बताया कि हो सकता है पेट्रोल पंप से ही दोनों युवकों ने उनकी रेकी की हो और यह सोचकर कि शायद उनके पास कैश होगा। जिसके चलते युवकों ने यह वारदात की ।
विज्ञापन



बरसत रोड पर पेट्रोल पंप मालिक के साथ लूटपाट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस व सीआईए की टीम मौके पर पहुंच गई। चारों ओर नाकाबंदी कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री भगवान, घरौंडा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed