फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Scooty-riding woman stopped the car and beat up the young man, case registered

स्कूटी सवार महिला ने कार रुकवाकर युवक को पीटा, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Scooty-riding woman stopped the car and beat up the young man, case registered
मतलौडा (पानीपत)। स्कूटी सवार महिला ने गांव शेरा के पास एक कार को रुकवाकर उसमें बैठक युवक को पीट दिया। महिला ने कॉल कर पति और उसके दोस्त को भी बुला लिया और युवक की हॉकी-बैट से पिटाई कर सिर फोड़ दिया। पिटाई का वीडियो भी बनाया। मतलौडा पुलिस ने पीड़ित बलराज शर्मा की शिकायत पर महिला, उसके पति और एक अन्य युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित बलराज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोस्त शुभम और ब्रिजेश के साथ कार से अपने गांव गोल्ली जा रहा था। एक महिला स्कूटी पर उनकेे पीछे चल रही थी। गांव शेरा आते ही महिला ने कार को रुकवाकर उनके साथ मारपीट की और अपने पति भूपसिंह को भी बुला लिया। महिला ने अपने पति के साथ मिलकर बैट और हॉकी से बीच सड़क पर उनकी पिटाई की। इस दौरान वीडियो भी बनाया गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी गांव माजरा के रहने वाले हैं और धमकी दी है कि उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed