फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Scooty rally organized in support of Nari Shakti Vandan Act

Karnal News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली स्कूटी रैली

Thu, 16 Apr 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 16 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Scooty rally organized in support of Nari Shakti Vandan Act
स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा। संवाद - फोटो : मानकविहीन वैन में स्कूल जाते विद्यार्थी।
यमुनानगर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुधवार को शहर में महिलाओं के सशक्तीकरण को समर्पित स्कूटी रैली निकाली गई। डीएवी कॉलेज के मुख्य द्वार से शुरू हुई इस रैली में सैकड़ों महिलाओं, छात्राओं और नगर निगम की महिला कर्मियों ने भाग लिया। रैली के जरिये महिलाओं ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण के ऐतिहासिक निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन



रैली को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और पूर्व मेयर मदन चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएवी कॉलेज गेट से शुरू हुई रैली रेलवे रोड, प्यारा चौक, संत निरंकारी चौक और शहीद भगत सिंह चौक से होते हुए वापस कॉलेज परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में नारी शक्ति जिंदाबाद और महिला सम्मान, राष्ट्र सम्मान जैसे नारों की गूंज सुनाई दी। रैली के दौरान प्रतिभागियों में खासा जोश देखने को मिला, जिससे शहर का वातावरण महिला सशक्तिकरण के संदेश से सराबोर नजर आया।
विज्ञापन

इस दौरान मेयर सुमन बहमनी, समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरमैन रोजी मलिक आनंद, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर, विभिन्न वार्डों की महिला पार्षदों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल रहीं। डीएवी कन्या कॉलेज, जीएनजी कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थानों की छात्राओं की भागीदारी ने रैली को विशेष उत्साह से भर दिया। मेयर सुमन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम और ऐतिहासिक कदम है। यह अधिनियम महिलाओं के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी को मजबूती प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेत्री रोजी मलिक आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राजनीति में सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देने का कार्य किया है। पहले की सरकारों ने इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया लेकिन अब महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस मौके पर निश्चल चौधरी, डीएवी कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर, मनीषा अग्रवाल, पार्षद रीना रस्तोगी, ममता सेन, रुचि शर्मा, उषा रानी, मनजीत कौर आदि मौजूद रहे।

स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा। संवाद

स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा। संवाद- फोटो : मानकविहीन वैन में स्कूल जाते विद्यार्थी।

स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा। संवाद

स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा। संवाद- फोटो : मानकविहीन वैन में स्कूल जाते विद्यार्थी।

स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा। संवाद

स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा। संवाद- फोटो : मानकविहीन वैन में स्कूल जाते विद्यार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed