फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Scientists should take research work directly to the fields

Karnal News: सीधे खेतों तक शोध कार्य पहुंचाएं वैज्ञानिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Scientists should take research work directly to the fields
करनाल। विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के आठवें दिन कृषि वैज्ञानिकों ने किसानोससे संवाद किया। इस दौरान किसानों ने मांग रखी कि वह अपने शोध कार्यो को सीधे खेतों तक पहुंचाएं, ताकि किसान व्यावहारिक प्रदर्शनों के माध्यम से अपनी उत्पादकता में सुधार कर सकें। उपनिदशक (कृषि) डॉ.वजीर सिंह ने बताया कि एनडीआरआई, आईआईडब्ल्यूबीआर, सीएसएसआरआई, गन्ना प्रजनन केंद्र, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, आईएआरआई सहित विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक और कृषि अधिकारियों ने वीरवार को नोलीखेड़ी, करनाल और इंद्री में बने कलेक्टरों पर जाकर किसानों से सीधा संवाद किया। यह अभियान ग्रामीण समृद्धि और राष्ट्रीय विकास के लिए तत्काल और दीर्घकालिक दोनों लक्ष्यों का समर्थन करता है। अभियान के नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ धीर सिंह ने बताया कि किसानों की भागीदारी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है और सभी आईसीएआर टीमें सभी जिलों में सीधे जुड़ाव के लिए प्रयास कर रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed