फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Schools should enroll for class VIII board exam by tomorrow

आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूल कल तक करें नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
Schools should enroll for class VIII board exam by tomorrow
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। इस बार आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की भी बोर्ड परीक्षा होगी। इसके लिए सभी स्कूलों को पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। हरियाणा बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड से संबंधित सभी स्कूलों को 20 फरवरी तक अपना पंजीकरण कराने के बाद विद्यार्थियों का भी नामांकन कराना होगा। विभाग की योजना के अनुसार मार्च के अंतिम सप्ताह में परीक्षाएं भी संभावित हैं।
यदि कोई स्कूल नामांकन नहीं करता है तो वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अगली कक्षा यानी 9वीं में दाखिला नहीं मिलेगा। ऐसे में आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं का विरोध कर रहे स्कूलों की लापरवाही विद्यार्थियों पर भारी पड़ेगी। परीक्षाएं भिवानी बोर्ड के सहयोग से एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) लेगी। इसे लेकर सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को एससीईआरटी की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार स्कूलों को www.scertharyana gov.in पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। एससीईआरटी द्वारा परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी जारी किए जाएंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय और नवोदय विद्यालय को इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन

प्रारूप : 40 प्रतिशत प्रश्न एमसीक्यू आधारित होंगे
एससीईआरटी ने परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के प्रारूप में 40 प्रतिशत प्रश्न एमसीक्यू आधारित होंगे, यानी चार विकल्पों में से सही उत्तर बताना होगा। इसके अलावा 40 प्रतिशत प्रश्नों के जवाब लिखने होंगे। 20 प्रतिशत अंक इंटरनल असेस्मेंट के होंगे। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अच्छा रहे इसलिए प्रश्नपत्र के प्रारूप में एमसीक्यू (मल्टीपल च्वॉइस प्रश्न) को भी शमिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम पर आधारित होगी केंद्रीकृत परीक्षा
परीक्षा केंद्रीकृत होगी। जिसमें गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, पंजाबी और उर्दू विषय को शामिल किया गया है। छात्रों द्वारा चुने गए शेष विषयों का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर किया जाएगा। परीक्षा में सवाल केवल एनसीईआरटी के सिलेबस पर आधारित होंगी। ऐसे में विद्यार्थियों को समय रहते तैयारी कर लेनी चाहिए।

एससीईआरटी की ओर से जल्द सैंपल पेपर भी वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। आठवीं कक्षा की परीक्षा के लिए सभी स्कूलों का नामांकन कराना जरूरी है। इसे लेकर एससीईआरटी और भिवानी बोर्ड की ओर से बैठक कर निर्देश जारी किए गए हैं। यदि स्कूल लापरवाही बरतेगा तो उसकी जिम्मेवारी स्कूल की ही होगी।
- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed