{"_id":"6269a39a94c94930a329eed0","slug":"school-will-tell-how-many-students-will-be-admitted-for-free-studies-karnal-news-knl106356889","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बताएंगे निशुल्क पढ़ाई के लिए कितने विद्यार्थियों को देंगे दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बताएंगे निशुल्क पढ़ाई के लिए कितने विद्यार्थियों को देंगे दाखिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नियम 134ए की जगह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला देने के लिए नई व्यवस्था की गई है। इसके तहत अब स्कूलों को ही बताना होगा कि वे कितनी सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला देंगे। विद्यार्थियों को मिलने वाली निशुल्क शिक्षा की फीस का भुगतान सरकार की ओर से किया जाएगा। ऐसे में स्कूल जितनी चाहें उतनी सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला दे सकते हैं।
निदेशालय की ओर से कक्षा अनुसार सीटों का विवरण स्कूलों से मांगा गया है। इसके लिए पोर्टल भी खोल दिया गया है। 30 अप्रैल तक स्कूलों को पोर्टल पर जानकारी देनी होगी। नई व्यवस्था के तहत वर्ष 2022-23 में निजी स्कूलों में कक्षा दूसरी से 12वीं तक दाखिले दिए जाएंगे। इसके लिए केवल उन्हीं विद्यार्थियों का चयन होगा। जिन अभिभावकों की वार्षिक सत्यापित आय परिवार पहचान पत्र के अनुसार 1.80 लाख रुपये या उससे कम है। स्कूल 30 अप्रैल मध्यरात्रि 12 बजे तक विभागीय वेबसाइट https://harprathmik.gov.in पर दिए गए सेक्शन Latest News के अंतर्गत Seat Declaration Portal पर रजिस्ट्रेशन कर अपनी सहमति प्रदान कर सकते हैं।
इतनी मिलेगी फीस
- कक्षा दूसरी से पांचवीं तक प्रति छात्र 700 रुपये
- कक्षा छठी से आठवीं तक प्रति छात्र 900 रुपये
- कक्षा नौवीं से बारहवीं तक प्रति छात्र 1100 रुपये
(यह फीस प्रतिमाह है। इस राशि या फार्म -6 में घोषित शुल्क राशि जो भी कम होगी, वह विद्यालयों को अदा की जाएगी)
ऐसे मिलेगा दाखिला
- अगर प्राइवेट स्कूल खुद चाहेगा कि वह सरकारी स्कूल के बच्चों को दाखिला देना चाहता है, तो शिक्षा विभाग को अपने स्कूल में कक्षा अनुसार बच्चों की सीट बताएगा कि वह कितनी सीट पर बच्चों को दाखिला देगा।
विज्ञापन
- अगर कोई प्राइवेट स्कूल सरकारी स्कूलों के बच्चों के दाखिले नहीं करना चाहता है तो उसकी मर्जी होगी। विभाग स्कूलों से जबरदस्ती नहीं करेगा। यह उसकी मर्जी पर निर्भर करेगा।
30 अप्रैल तक स्कूलों को सीटों का विवरण शिक्षा निदेशालय हरियाणा के पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। - राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी