फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   School's revenge board, compartment students wandering for admission

स्कूल का बदला बोर्ड, दाखिले को भटक रहे कंपार्टमेंट के विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
School's revenge board, compartment students wandering for admission
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

तरावड़ी। प्रदेश सरकार ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों को सीबीएसई की मान्यता दिला दी, लेकिन विभाग का यह परिवर्तन कंपार्टमेंट के विद्यार्थियों के लिए परेशानी बन गया है। क्योंकि अब ये स्कूल हरियाणा बोर्ड के नहीं रहे।
इस सत्र से सीबीएसई यहां पढ़ रहे कक्षा 10वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं लेगा। जबकि 2021-22 की परीक्षाएं हरियाणा बोर्ड ने ली थी। ऐसे में परिणाम में जिन विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है, उन्हें स्कूल अगली कक्षा में दाखिला देने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला तरावड़ी के मॉडल संस्कृति स्कूल से सामने आया है। जहां कक्षा 10वीं की परीक्षा में जिन विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है, वे अब 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए दर-दर भटक रहे हैं, क्योंकि स्कूल ने बोर्ड परिवर्तन का हवाला देते हुए ऐसे विद्यार्थियों को दाखिला देने से मना कर दिया है। वीरवार को ये विद्यार्थी दाखिले की मांग को लेकर नगर पालिका के चेयरमैन विरेंद्र बंसल के पास भी पहुंचे। उन्होंने मामले के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोविजनल दाखिले रद करने का आरोप
चेयरमैन के पास पहुंचे विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने बताया कि स्कूल ने पहले कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों को फार्म भरने के लिए कहा था, साथ ही उन्हें प्रोविजनल दाखिला भी अगली कक्षा में दे दिया। यह भी कहा गया कि यदि वे कंपार्टमेंट वाले विषय में पास होते हैं तो उनका दाखिला नियमित कर दिया जाएगा। आरोप है कि प्रोविजन दाखिले रद किए गए हैं। अकिंता, रिधी, रिया, काजल, स्वेता, दिव्या व अन्य बच्चे इस स्कूल में दाखिला लेने के लिए अड़े हुए हैं। इन विद्यार्थियों ने कंपार्टमेंट की परीक्षा के फार्म भी नहीं भरे।
प्रिंसिपल बोले, नहीं दे सकते दाखिला
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्रिंसिपल पवन कुमार शर्मा का कहना है कि सरकार ने इस स्कूल को सीबीएसई के अधीन कर दिया है और सीबीएसई के नियमों से बाहर जाकर इन बच्चों का दाखिला नहीं दिया जा सकता। उन्होंने परिजनों को नियमों की कॉपी भी दी है।

डीईओ बोले, इसी स्कूल में मिलेगा दाखिला
इधर, जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) राजपाल चौधरी का कहना है कि यदि बच्चे की 10वीं कक्षा में एक विषय में कंपार्टमेंट है तो उसे 11वीं में इसी स्कूल में दाखिला दिया जा सकता है। उन्हें कंपार्टमेंट वाला विषय अगली परीक्षा में पास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed