फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   School libraries will be upgraded, 436 types of books will be available

Karnal News: विद्यालयों के पुस्तकालय होंगे अपग्रेड, मिलेंगी 436 तरह की पुस्तकें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
School libraries will be upgraded, 436 types of books will be available
- प्रदेश के 14454 विद्यालयी पुस्तकालयों पर खर्च होंगे 13.80 करोड़ रुपये, पहली से 12वीं कक्षा तक पांच वर्गों में बंटी पुस्तकें
विज्ञापन


गगन तलवार
करनाल। प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को पुस्तकालय में अब नई तरह की किताबें पढ़ने को मिलेंगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने 436 तरह की नई किताबों से पुस्तकालयों को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी माह के अंत तक प्रदेश के सभी विद्यालयों में किताबें पहुंच जाएंगी।

नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया से किताबों की खरीद की जा रही है। कक्षा पहली से 12वीं तक के लिए अलग-अलग कक्षा अनुसार कुल पांच वर्गों में किताबों को बांटा गया है। 235 पीएमश्री मिलाकर प्रदेश में 14456 विद्यालय हैं, इनमें से ज्यादातर में पुस्तकालय हैं, यदि कहीं पुस्तकालय नहीं हैं तो वहां अब नई पुस्तकें आने के बाद पुस्तकालय भी स्थापित हो जाएगा। इसके लिए परिषद की ओर से 13.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे ज्यादा यमुनानगर के 917 और चरखीदादरी में सबसे कम 366 विद्यालय हैं। इसके अलावा करनाल के 768 सामान्य और 18 पीएमश्री स्कूलों के लिए पुस्तकें जिला शिक्षा विभाग के पास पहुंच चुकी हैं, जिन्हें इसी सप्ताह में स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से किताबें स्कूलों तक जाएंगी। प्रदेश में प्रत्येक खंड में स्कूलों की संख्या और वर्ग के हिसाब से किताबों के पैक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेरक कहानियां और रेफरल पुस्तकें बनेंगी मददगार
जिन किताबों को पुस्तकालयों के लिए भेजा जा रहा है, उनका निर्धारण नेशनल बुक ट्रस्ट ने किया है। समग्र शिक्षा के एपीसी डॉ. सचिन के अनुसार, ट्रस्ट की ओर से बच्चों के अनुकूल पुस्तकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा प्रेरक कहानियां, बच्चों के लिए प्रतिष्ठित पत्रिकाएं और कॉमिक्स व माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यार्थियों के लिए रेफरल पुस्तकें शामिल की गई हैं। इसके अलावा समग्र विकास के लिए आवश्यक मानी जाने वाली मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण, खेल, कला, संगीत, डिजाइन सोच आदि पर आधारित पुस्तकें भी शामिल की जाएंगी। जो विद्यार्थियों की पढ़ाई और कॅरिअर में भी मददगार बनेंगी।


--

प्रत्येक स्कूल के लिए इस वर्ग में इतनी होंगी पुस्तकें

कक्षा वर्ग
किताबें

पहली से पांचवीं
81

छठी से आठवीं
108

छठी से 10वीं
77

छठी से 12वीं
85

पीएमश्री स्कूल
85

------

--

इस जिले के इतने पुस्तकालयों में आएंगी किताबें

जिला
राजकीय विद्यालय पीएमश्री

यमुनानगर
917

14

नूंह
894

13

हिसार
877

18

सिरसा
825

14

कुरुक्षेत्र
771

12

करनाल
768

18

अंबाला
764

11

भिवानी
748

14

महेंद्रगढ़
722

07

जींद
718

14

सोनीपत
708

09

रेवाड़ी
635

08

फतेहाबाद
622

14

पलवल
601

11

कैथल
587

14

गुरुग्राम
573

08

झज्जर
519

07

पंचकूला
415

05

पानीपत
412

11

रोहतक
403

06

फरीदाबाद
374

04

चरखीदादरी
366

03



वर्जन

प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में पुस्तकालय अपग्रेड किए जाएंगे। इसके लिए नई किताबें आएंगी। 436 तरह की पुस्तकों पर करीब 13.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। करनाल के सभी 786 विद्यालयों के लिए पुस्तकें पहुंच चुकी हैं, इसी सप्ताह में स्कूलों में भेज देंगे।
- ज्योत्सना मिश्रा, डीपीसी, समग्र शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed