फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Scholarships of 966 meritorious students of the district are stuck, applications of 550 have been cancelled.

Karnal News: जिले के 966 मेधावियों की छात्रवृत्ति अटकी, 550 के आवेदन किए रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Scholarships of 966 meritorious students of the district are stuck, applications of 550 have been cancelled.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला कल्याण विभाग की डॉ़ भीमराव आंबेडकर मेधावी छात्र योजना में 966 मेधावी छात्रों की छात्रवृत्ति अटक गई है। विभाग का कहना है कि आवेदकों ने सही दस्तावेज नहीं दिए। 550 अपात्र आवेदनों को रद्द भी किया गया है। 47 आवेदन पर अभी फैसला होना है। अब तक 5813 किए गए हैं। 4250 को लाभ मिल पाया है। योजना में 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।


इस वित्तीय वर्ष में योजना के तहत एक अगस्त, 2025 से आवेदन शुरू हुए थे। योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के छात्रों को 10वीं, 12वीं के लिए निर्धारित अंक प्रतिशत के हिसाब से छात्रवृत्ति योजना का लाभ देकर आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। आवेदन किए गए 966 छात्रों की ओर से सरल हरियाणा की वेबसाइट पर अपलोड किए गए दस्तावेज में खामियां मिलने पर उन्हें वापस कर दिया गया है। ऐसे छात्र विभाग की वेबसाइट https://schemes.haryanascbc.gov.in/ पर अपने सही दस्तावेज पुन: अपलोड करके इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन



ऐसे कर सकते हैं आपत्तियों को दूर

जिन लाभार्थियों के आवेदन दस्तावेजों की कमी के कारण वापस कर दिए गए हैं वे https://schemes.haryanascbc.gov.in/ पोर्टल पर जाकर स्वयं ही अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा पात्र लाभार्थी अटल सेवा केंद्र पर जाकर भी अपने दस्तावेज अपलोड करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे करें दस्तावेज अपलोड

- सबसे पहले https://schemes.haryanascbc.gov.in/ पर जाएं।
- इसके बाद सिटिजन लॉगिन के बटन पर क्लिक करें
- फिर सबसे पहले उस स्कीम का चयन करें जिसके तहत आवेदक दस्तावेज अपलोड करना चाहते हैं।
- अब अपना सरल आईडी नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। ध्यान रखें पासवर्ड 1-6 तक रहेगा।
- लॉगिन होने के बाद स्टेटस में अपनी आपत्ति चेक करें। जिस दस्तावेज के लिए आपत्ति दर्ज की गई है उसे पुनः अपलोड करें।



550 लाभार्थियों का फॉर्म हो चुका है रद्द

योजना के तहत विभाग ने अब तक 550 आवेदन रद्द किए हैं। मुख्य कारण आवेदकों का अपात्र होना है। कई के अंक प्रतिशत कम हैं। योजना के तहत अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विमुक्त जाति, घुमंतु, अर्ध घुमंतु जाति एवं टपरीवास जाति के 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण छात्र के लिए शहरी क्षेत्र में 70 प्रतिशत अंक और ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।



वर्जन

अनुसूचित और पिछड़ा वर्ग के मेधावी छात्रों के सरकारी की महत्वाकांक्षी डॉ़ भीमराव आंबेडकर मेधावी छात्र योजना में 966 छात्रों के आवेदन सही दस्तावेज अपलोड न होने के कारण वापस किए गए हैं। 550 अपात्र छात्रों की ओर से किए गए आवेदन रद्द किए गए हैं। योजना के तहत अभी 31 जनवरी तक नए आवेदन होंगे। - कृष्णा, जिला कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed