फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Scholarship exam: 66% girls out of 124 students are successful

छात्रवृत्ति परीक्षा : 124 विद्यार्थियों में 66 फीसदी लड़कियां सफल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 03:39 AM IST
विज्ञापन
Scholarship exam: 66% girls out of 124 students are successful
- इस बार 2699 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा, पिछली बार से दो बच्चे कम हुए पास
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप यानी एनएमएमएस परीक्षा का परिणाम एससीईआरटी की ओर से जारी कर दिया गया है। परिणाम में इस बार भी बेटियों का दबदबा रहा है। जिले के 124 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है, इनमें से 66 फीसदी यानी 81 लड़कियां हैं। खास बात यह है कि गत वर्ष भी बेटियों ने शानदार परीक्षा परिणाम दिया था, लेकिन इस बार पिछली बार से दो विद्यार्थी कम पास हुए हैं।

जिला शिक्षा विभाग अब परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के आठवीं में आए अंकों व इनके परिवार की सालाना आय सत्यापित करेगा। यदि परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी आठवीं में 55 फीसदी से अधिक अंक हैं और उनके परिवार की आय 3.50 लाख से कम होती है तो इन बच्चों को 12वीं तक हर महीने एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी, यानी चार साल की पढ़ाई में उन्हें 48 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे।
विज्ञापन


जिले के कई विद्यालय ऐसे भी हैं जिनके दो से अधिक विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति की परीक्षा पास की है। सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हैं। चयनित विद्यार्थियों को 12वीं तक की पढ़ाई सरकारी स्कूल से ही करनी होगी। यदि वे पढ़ाई बीच में छोड़ेंगे तो छात्रवृत्ति भी बंद हो जाएगी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने बताया कि परिणाम में जिन विद्यार्थियों ने सफलता पाई है, उनकी दस्तावेज और अन्य बिंदुओं की जांच रिपोर्ट एससीईआरटी गुरुग्राम की परीक्षा शाखा को मेल द्वारा भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




2699 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

17 नवंबर को शहर के नौ केंद्रों पर एनएमएमएस की परीक्षा हुई थी। 2699 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जबकि गत वर्ष 2377 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। ज्यादा विद्यार्थी होने के बाद भी दो विद्यार्थी पिछले बार से कम पास हुए हैं। अक्सर देखा जाता था कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी नौवीं से बारहवीं कक्षा की पढ़ाई छोड़ देते थे। इसलिए सरकार की ओर से एनएमएमएस के तहत विद्यार्थी को पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित कर साल में 12 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। यही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।




इन बिंदुओं पर होगी जांच-

- विद्यालय का 10 अंकों का यूडीवाइस कोड भरना होगा।

- छात्र का नाम और श्रेणी। जिसमें सक्षम अधिकारी द्वारा बनाया गया प्रमाणपत्र देखा जाएगा।

- मोबाइल नंबर की जांच होगी, अगर नंबर नहीं दिया है तो अब नंबर अपलोड किया जाएगा।

- यदि विद्यार्थी का आधार नंबर नहीं भरा गया है, तो उसका आधार नंबर भरा जाएगा।

- स्कूल का नाम, जिसमें सरकारी या एडेड स्कूल लिखा जाएगा। इसमें जवाहर नवोदय और केंद्रीय विद्यालय को शामिल नहीं किया जाएगा।

- विद्यार्थी ने सातवीं सरकारी स्कूल या सहायता प्राप्त स्कूल से पास की हो।

- माता-पिता दोनों की कुल आय सभी स्रोतों से डेढ़ लाख से कम है या नहीं।

- छात्र इस छात्रवृत्ति के साथ कोई अन्य छात्रवृत्ति तो नहीं ले रहा है।

- बैंक का नाम, खाता नंबर व बैंक का आईएफएससी कोड भरा है या नहीं।



वर्जन-

एनएमएमएस का परिणाम जारी हो गया है। परीक्षा पास करने वालों में जिले के 124 विद्यार्थी शामिल हैं। परिणाम के आधार पर रिकॉर्ड की जांच होगी। यदि कोई रिकॉर्ड सही नहीं पाया जाता तो विद्यार्थी का परिणाम रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

- सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed