{"_id":"6875701db2ef7562aa07926e","slug":"sawan-is-the-best-month-for-shiva-worship-ashoksawan-is-the-best-month-for-shiva-worship-ashok-karnal-news-c-18-knl1008-692052-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन शिव पूजा के लिए सबसे उत्तम माह : अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन शिव पूजा के लिए सबसे उत्तम माह : अशोक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। सावन माह के सोमवार को कस्बे के सभी मंदिरों में सुबह से महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
मंदिर में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि भोले बाबा को सोमवार व सावन विशेष प्रिय है। सोमवार को श्रद्धा पूर्वक आराधना करने से शिव शंकर सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण करते है।
पंडित अशोक आचार्य सांभली ने बताया कि सावन माह शिव पूजा के लिए सबसे उत्तम मास है। इस माह को धर्ममास एवं शिव मास के नाम से भी जाना जाता है। सावन माह में आशुतोष भगवान शिव का श्रद्धा पूर्वक जलाभिषेक करने से प्रभु प्रसन्न होते है। उनकी अर्चना करने वाले साधकों को मृत्यु का भय कभी नही सताता। सावन माह में शिव की लीलाओं को सुनने व भक्तिभाव से फल ,फूल, नेवैद्य, पंचामृत, विल्वपत्र व गंगाजल से उनकी अर्चना करने पर भगवान प्रसन्न होते है।