फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Saurabh won the gold medal for the third time in the state level competition.

Karnal News: सौरभ ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता

Sat, 18 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 18 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Saurabh won the gold medal for the third time in the state level competition.
करनाल। कर्णनगरी के तैराक सौरभ ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर उभरती प्रतिभा की मिसाल पेश की है। सौरभ कर्ण स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। उन्होंने इस बार भी खेल महाकुंभ में स्वर्ण पदक जीता है। सौरभ के मुख्य कोच कंवलजीत संधू ने बताया कि वह अपनी मेहनत के दम हर प्रतियोगिताओं में नए-नए कीर्तिमान रच रहे हैं। सौरभ ने इस बार अंबाला में आयोजित खेल महाकुंभ के दौरान भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी कामयाबी का लोहा मनवाया। इसी उपलब्धि को हासिल कर सौरभ ने बेहतर तैराक का ख़िताब भी हासिल किया। सौरभ ने स्वर्ण पदक 135 तैराकों की एलसी ब्रेस्ट स्ट्राक में जीता। सौरभ ने 2024 में बहादुरगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी तीन स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीतकर परचम लहराया था। सौरभ ने 35 तैराकों के 100 मीटर एकल ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता था। कोच ने बताया कि सौरभ राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बन चुका है, उसने पांच वर्ष के अभ्यास व कड़ी मेहनत से कम उम्र में यह मुकाम पाया है। संवाद
विज्ञापन

उपलब्धियां

वर्ष 2025 खेल महाकुंभ में स्वर्ण पदक जीत

2024 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण व एक रजत पदक जीता।

2023 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed