{"_id":"6945b067b7407aef0b0da2c1","slug":"satyarani-slipped-and-fell-into-the-canal-her-body-was-found-karnal-news-c-18-knl1018-804985-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पैर फिसलकर नहर में गिरी थी सत्यरानी, मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पैर फिसलकर नहर में गिरी थी सत्यरानी, मिला शव
Sat, 20 Dec 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
इंद्री। जैनपुर साधान गांव के पास पश्चिमी यमुना नहर से वीरवार को मिले महिला के शव की पहचान रादौर निवासी सत्यरानी के तौर पर हुई है। इंद्री थाना के पुलिस जांच अधिकारी सुमित ने बताया कि रादौर के पास महिला पैर फिसलने से नहर में गिर गई थी। महिला की तलाश में परिजन कई जगहों पर नहर के पुल पर बैठे थे। वीरवार को जैनपुर साधान के पास पुल पर बैठे परिवार के सदस्य ने शव देखकर इंद्री पुलिस को सूचित किया था। सूचना रादौर पुलिस को दी गई। पुलिस ने करनाल पहुंचकर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन