फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Satta Ka Sangram Young voters said in Karnal, BJP government has made a lot of improvements in sports

Satta Ka Sangram: करनाल में चाय पर चर्चा... युवा मतदाता बोले, भाजपा सरकार ने खेलों में किया काफी सुधार

Mon, 20 May 2024 02:52 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 20 May 2024 02:52 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज हरियाणा की हॉट सीट करनाल लोकसभा क्षेत्र में है। इस दौरान टीम युवाओं से बातचीत के लिए क्रिकेट अकादमी में पहुंची।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram Young voters said in Karnal, BJP government has made a lot of improvements in sports
अमर उजाला की टीम खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की टीम सत्ता संग्राम विषय पर चर्चा के लिए 11 बजे क्रिकेट अकादमी में युवाओं से बातचीत के लिए पहुंची। कोच सतीश राणा ने बताया कि मौजूदा सरकार खिलाड़ियों के उत्थान के लिए काफी अच्छा कार्य कर रही है। करनाल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से भी खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। खिलाड़ी आयुष ने बताया कि मौजूदा भाजपा सरकार में खेलों में काफी सुधार हुआ है। सभी खेलों जैसे बैडमिंटन, वॉलीबॉल व मुक्केबाजों के लिए सरकार बेहतर कर रही है। हर सरकार चुनाव में दावा करती है, जब उन दावों को पूरा किया जाता है तो तभी फायदा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


अभिभावक यशपाल कांबोज ने बताया कि करनाल में पिछले 10 साल में अच्छे कार्य हुए है। खिलाड़ियों के उत्थान के लिए भी सरकार काफी कार्य कर रही है, जिससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है। पिछली हुड्डा सरकार में भी काफी सराहनीय कार्य हुए है, कांग्रेस ने खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहन राशि दी है। सुरक्षा पर बातचीत पर यशपाल ने कहा कि सुरक्षा का मुद्दा हर समय ही रहेगा क्योंकि पुलिस प्रशासन हर समय पब्लिक के साथ नहीं रह सकती। इसके लिए लोग भी जिम्मेवार है उनका रहन-सहन, चाल-चलन कैसा है। करनाल में पुलिस अधीक्षकों ने जिला की सुरक्षा के लिए अच्छा कार्य किया है। हमें भी अपनी सुरक्षा के प्रति सजग व जागरूक होना होगा तभी जाकर हम सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ी शुभम शर्मा ने बताया कि रोजगार व शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के लिए अच्छे कार्य हो रहे है। युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। खिलाड़ी अपनी काबिलियत के दम पर आगे बढ़ सकते है। अकादमी का खिलाड़ी अंशुल कांबोज अपनी प्रतिभा के दम पर चमका है जो आईपीएल में मुंबई इंडियन टीम का प्लेयर है। जिले में विकास कार्य काफी अच्छे हो रहे है, भाजपा सरकार में देश विकास की राह पर बढ़ रहा है। हरियाणा से काफी एथलीट निकले है, प्रदेश सरकार युवाओं के विकास के लिए काफी अच्छा कार्य कर रही है।

आईपीएल के बारे में चर्चा पर शुभम ने बताया कि जो घरेलू खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेल रहे है, उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अच्छा मौका मिल रहा है। इस संदर्भ में एसोसिएशन भी अच्छा कार्य कर रही है। स्थानीय कर्ण स्टेडियम में भी काफी सुधार हुआ है, एथलीटों को सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा मिली है। खिलाड़ी अक्षित ने बताया कि खिलाड़ियों को मौजूदा सरकार में काफी सुविधा मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed