{"_id":"664ad8aba98eda8f890a3725","slug":"satta-ka-sangram-chai-per-charcha-in-karnal-voters-told-about-development-and-election-atmosphere-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: करनाल में चाय पर चर्चा... मतदाता बोले भाजपा से कोई नाराजगी नहीं, मनोहर लाल से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: करनाल में चाय पर चर्चा... मतदाता बोले भाजपा से कोई नाराजगी नहीं, मनोहर लाल से परेशान
Mon, 20 May 2024 01:33 PM IST
नवीन दलाल
ऑनलाइन डेस्क, करनाल (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 20 May 2024 01:33 PM IST
सार
Lok Sabha Elections 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज हरियाणा की हॉट सीट करनाल लोकसभा क्षेत्र में है। सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
करनाल चाय पर चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सोमवार को हरियाणा में रहा। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत करनाल लोकसभा क्षेत्र में लोगों से बातचीत करने के लिए पहुंचा। यहां अमर उजाला की टीम ने लोगों से करनाल के चुनावी माहौल के बार में जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि करनाल लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल को बनाया है। इसके साथ ही करनाल विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव भी है। जिसके लिए हरियाणा के सीएम नायब सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
एक मतदाता से करनाल के विकास के बारे में बात की गई तो उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल की साढ़े नौ साल के राज में कुछ विकास नहीं हुआ। कहा कि सड़कें बनाने से कुछ विकास नहीं होता, प्रदेश में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्होंने टैक्सी गाड़ियों के बंद करवाने का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार इन्हें बंद करवा रही। ऐसे में अगर ये भी बंद करवा दी तो लोग रोजगार के लिए क्या करेंगे। कहा कि चाय वाले ठेले को कमेटी वाले उठा ले जाते हैं तो आम आदमी रोजगार के लिए क्या करेंगे।
भाजपा सरकार से कोई नाराजगी नहीं, मनोहर लाल से लोग परेशान
अमर उजाला सत्ता संग्राम कार्यक्रम के तहत सुबह आठ बजे बस स्टेंड के पास स्थित चाय की दुकान पर लोगों से चर्चा हुई। इस दौरान शीशपाल ने बताया कि करनाल में विकास के नाम पर धरातल पर स्थिति काफी खराब है। बिल्डिंग व सड़क बनाने से विकास नहीं होता देश का युवा व किसान आज सड़कों पर है। यदि कोई सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जताकर कोई बात कहता है तो उसे उठा कर जेल में डाल दिया जाता है। इस बार करनाल लोकसभा में लोगों को भाजपा सरकार से नाराजगी नहीं है बल्कि लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल के रवैये से जनता ज्यादा परेशान है।
मौजूदा सरकार हमारा पैसा हम से ही लूट कर कम सुविधा दे रही
रमेश ने बताया कि सरकार हरियाणा से नहीं बल्कि केंद्र में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह चला रहे है। विधायक व सांसद तो उनके हाथों की कठपुतली है जिसे चाहे जिस तरह से चलाए, यह सब उनके ही हाथ में है। मौजूदा सरकार हमारा पैसा हम से ही लूट कर कम सुविधा देती है। गुजरातियों ने कभी देश के लिए कुर्बानी नहीं दी, गुजराती बिजनेसमैन होता है। उन्होंने राजनीति को भी व्यवसाय बना रखा है। भारत से कंई छोटे देश नाराज है, देश का अन्नदाता किसान भी आज मजबूर है। हर जगह प्रधानमंत्री मोदी का ही प्रचार है चाहे अनाज के लिए थैला हो या डीएपी खाद का कट्टा। युवाओं को काफी पढ़ाई करने पर भी रोजगार नहीं मिल पा रहे है, वह धक्के खाने को मजबूर है। मुख्यमंत्री ने अपने स्तर पर करनाल के विकास के लिए कुछ नहीं किया इसलिए 70 प्रतिशत लोग उनसे नाराज है।
खाद की कालाबाजारी की जा रही
ताउ मेहर सिंह ने बताया कि मनोहर लाल तानाशाह नेता है। किसानों की आय घटाने के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है, फैमिली आईडी परिवार पहचान-पत्र माध्यम से सरकार खुद लोगों की आय बढ़ाने पर लगी है ताकि उन्हें कोई सरकारी सुविधा न मिल पाए। खाद व दवाई के रेट आज आसमान छू रहे है, खाद की कालाबाजारी की जा रही है। राम मंदिर के नाम पर सरकार अपने नंबर बना रही है, जनता का पैसा है सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी से राम मंदिर बना है।
युपी से इस बार 100 प्रतिशत भाजपा सरकार बनेगी
कमलप्रीत विद्यार्थी ने बताया कि इस सरकार में उत्तर प्रदेश में काफी सुधार हुआ है। यूपी में सुरक्षा व कानून की दृष्टि से काफी सुधार हुआ है। मौजूदा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार काफी सजग है। आज सभी गैंगस्टर व लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले लोग कोई भी अपराध करने से पहले दस बार सोचते है। युपी से इस बार 100 प्रतिशत भाजपा सरकार बनेगी। विद्यार्थी देव शर्मा ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने काफी सुधार किया है। इस बार भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे, उन्होंने सनातन को बढ़ाने के लिए काम किया है। आज युवा ज्यादा बेरोजगारी को लेकर नाराज है, युवाओं के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे। युवाओं को बाहर विदेश में न जाना पड़े उनके लिए यहीं पर रोजगार की व्यवस्था होनी चाहिए।
भाजपा की इस बार 200 से भी कम सीट निकल पाएगी
तेजबीर ने बताया कि अभी करनाल लोकसभा में मौजूदा सरकार का साढ़े नौ साल राज करने के बाद भी कोई माहौल नहीं है। करनाल को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया गया लेकिन यह सिटी आज तक भी स्मार्ट नहीं है। युवा परीक्षा देकर आते है वह लीक हो जाती है। इस कारण से भी युवा वर्ग में नाराजगी है, अभी सरकार की ग्राउंड रिपोर्ट जीरो है। भाजपा की इस बार 200 से भी कम सीट निकल पाएगी।
मनोहर का अपना कोई अस्तित्व नहीं
चाय विक्रेता अंकुश ने बताया कि इस बार करनाल लोकसभा पर कांटे की टक्कर है। करनाल विधानसभा से विधायक होने के बावजूद भी उन्होंने सारा समय बाहर ही बर्बाद किया। इस बार भी मोदी के चेहरे को देखकर वोट की जा रही है, मनोहर का अपना कोई अस्तित्व नहीं है।