{"_id":"67857b0dbc3d817fa400f96b","slug":"satish-becomes-president-of-chidav-block-committee-karnal-news-c-18-knl1008-559642-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चिड़ाव ब्लॉक समिति के अध्यक्ष बने सतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चिड़ाव ब्लॉक समिति के अध्यक्ष बने सतीश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। खंड कार्यालय में चिड़ाव ब्लॉक समिति के अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया, इसके बाद सोमवार को चुनाव सम्पन्न करवाया गया। इसमें 13 वार्ड के 12 सदस्यों ने भाग लिया। एसडीएम अनुभव मेहता की देखरेख में सतीश दादुपुर को अध्यक्ष चुना गया। शीशपाल को 12 में से आठ मत मिले। दूसरे उम्मीदवार रोकी को चार मत मिले। मतदान के हिसाब से शीशपाल को उपाध्यक्ष चुना गया।
ब्लॉक समिति के नवनियुक्त चेयरमैन सतीश दादुपुर का सभी 12 सदस्यों, भाजपा नेता प्रवीन नरवाल, माया राम दादुपुर व अन्य ग्रामीणों ने स्वागत किया। नवनियुक्त चेयरमैन सतीश दादुपुर ने कहा कि सभी 13 वार्डों के सदस्यों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास को तेज करने की पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि विधायक योगेंद्र राणा व प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सैनी के सहयोग खंड के सभी गांवों में विकास कार्य करवाए जाएंगे।
भाजपा नेता प्रवीन नरवाल व माया राम ने कहा कि सबका साथ सबका विश्वास के साथ ब्लॉक समिति चेयरमैन सतीश दादुपुर क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों में गति देने का काम करेंगे।
विज्ञापन
केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास व सबका विश्वास के मूल मंत्र के आधार पर नीतियां बनाकर कार्य कर रही है। सरकार व मुख्यमंत्री सैनी का समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना एवं गांव गली गरीब को रोजगार देकर उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ते हुए विकास करना ही मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर अंकित, रमेश मंजूरा, कुलदीप बालू, दिनेश, सतीश, रोकी, टिंकू, मलखान मंजूरा, बाबू राम, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र,प्रेम कंबोज, पाला राम, धर्मवीर, अशोक नंबरदार मौजूद रहे।