फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Satakshi, Sanjeevani and Aradhya first in 100 meter race

Karnal News: सताक्षी, संजीवनी और आराध्या 100 मीटर दौड़ में प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Satakshi, Sanjeevani and Aradhya first in 100 meter race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सीबीएसई की निर्देश पर स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस कड़ी में बुधवार को दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर-सात में खेल महाकुंभ के अतंर्गत एथलेक्टिस प्रतियोगिताओं में लड़कों व लड़कियों ने भाग लिया। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में सताक्षी, संजीवनी और आराध्या प्रथम रही।
वहीं लड़कों की 100 मीटर दौड़ में वंश, श्रेयांश और कंवल पहले, समर, आरव और जयदेव ने दूसरे, लावंश, तरुण और विहान ने तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 200 मीटर फाइनल दौड़ में मृणालिनी, वंशिका, वैष्णवी मालिक प्रथम, वेरान्या, ख्याती इशिका नरवाल द्वितीय व एश्लिन, कंचन, और आस्था तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

लड़कों की 200 मीटर दौड़ में प्रेरित, हर्षमन, तन्मय पहले, समर सैनी, दक्ष, जयदेव ने दूसरे व सक्षम कल्याण, प्रियम और कंवल तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा छठी से आठवीं में 100 मीटर लड़कियों की दौड़ में नव्या, वंशिका और वैष्णवी मालिक ने द्वितीय व वैष्णवी, मायरा और सैवी चौधरी तृतीय रही। लड़कों की लंबी कूद में पार्थ, हर्षमन और आर्यन ने प्रथम, अर्नव, व्योम और जयदेव द्वितीय व लावंश, आरव, और अर्पण कश्यप तृतीय रहे। वहीं लड़कियों की लंबी कूद में जेशिका, परमारथी और सैवी चौधरी ने पहले, वरेण्या, नूर मेहला और काम्या दूसरे व मृणालिनी, वंशिका और आराध्या चौहान तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों की रिले दौड़ में कंवल ने पहला, सक्षम ने दूसरा व सुशांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने कहा कि खेलों से केवल शरीर नहीं, चरित्र भी बनता है। विद्यार्थियों का आज का प्रदर्शन यही दर्शाता है कि वह हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed