फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sanitation workers went on strike, garbage will not be collected in the city today

Karnal News: हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी शहर में आज नहीं उठेगा कूड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers went on strike, garbage will not be collected in the city today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वेतन न मिलने से नाराज नगर पालिका कर्मचारी संघ से जुड़े सभी सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को नगर निगम के खिलाफ धरना दिया।
इसके बाद तीन बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया जिसके बाद शहर में सफाई का काम बंद हो गया। जिससे शहर में कूड़े के ढेर लग गए। अगर ये कर्मचारी मंगलवार से लगातार हड़ताल पर जाते हैं तो शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो सकती है। शहर से रोजाना करीब 240 टन कूड़ा निकलता है।

जिला सचिव इंद्रजीत चनालिया ने बताया कि ऑनलाइन हाजिरी न लगाने पर कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है इसलिए नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा ने सोमवार को निगम कार्यालय के सामने गेट मीटिंग कर सख्त चेतावनी दी कि अगर जून माह की सेलरी नहीं दी गई तो नगर निगम के 1180 कर्मचारी लगातार हड़ताल पर रहेंगे। धरनारत कर्मचारियों का कहना है कि ऑनलाइन हाजिरी के लिए एक एप बनाई गई है। इससे केवल सफाई कर्मियों पर निशाना साधा जा रहा है। ये एप केवल सफाई कर्मियों के लिए बनाई गई है। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि करनाल देश के स्वच्छतम शहरों में शामिल हुआ और हरियाणा में पहला स्थान मिला। यह उपलब्धि दिलाने वाले कर्मचारियों को जून का वेतन तक नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों के घरों में राशन का संकट है, बिजली के बिल अटके हैं और बच्चों की फीस जमा नहीं हो पा रही। वे सुबह चार बजे से देर रात तक शहर को साफ-सुथरा रखने में जुटे रहते हैं, फिर भी उन्हें वेतन के लिए भटकना पड़ रहा है। संघ नेताओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक राज्य कमेटी का निर्णय नहीं आएगा तब तक ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed