फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sameer defeated Chirag in the 55 kg weight category of wrestling

Karnal News: कुश्ती के 55 किलो भारवर्ग में समीर ने चिराग को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Sameer defeated Chirag in the 55 kg weight category of wrestling
- आरवी ने पलविंद्र को शिकस्त देकर फाइनल में किया प्रवेश, जिला केसरी व जिला कुमारी के लिए आज होंगे मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई। सुबह के सत्र में आयोजित 55 किलो भारवर्ग मुकाबले में कर्ण स्टेडियम के खिलाड़ी समीर ने चिराग को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं लड़कियों ने 40 किलोग्राम भारवर्ग मुकाबले में कर्ण स्टेडियम की पहलवान आरवी ने पलविंद्र बस्तली को हरा फाइनल में प्रवेश किया। लड़कियों के 45 किलो भारवर्ग में मानसी गगसीना ने आरवी को हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
लड़कों की कुश्ती के 45 किलो भारवर्ग मुकाबले में प्रिंस मंगलौरा ने वंश को मात दी। लड़कियों के अन्य मुकाबले में निशा ने अंतिम मोर माजरा को हराया। दूसरे मुकाबले में मनप्रीत ने अपेक्षा को मात दी। कर्ण स्टेडियम के कुश्ती कोच वजीर मलिक ने बताया कि कुश्ती के फाइनल मुकाबलों में विजेता खिलाड़ी 10 से 13 जून तक पंचकूला में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 74 किलो पुरुष भारवर्ग में जिला केसरी व 62 किलोग्राम भारवर्ग में जिला कुमारी का चयन होगा। कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर 17 में पुरुषों की फ्री स्टाइल कुश्ती, ग्रीको रोमन व अंडर 21 पुरुषों में वजन ग्रीको रोमन, वजन फ्री स्टाईल व वरिष्ठ वर्ग में भी वजन ग्रीको रोमन के मुकाबले होंगे। लड़कियों में अंडर 17 वजन कुश्ती, अंडर 21 वजन कुश्ती व वरिष्ठ वर्ग में भी वजन अनुसार कुश्ती हुई। इस मौके पर पुरुष कोच में अखिल, सोमबीर व संजय व महिला कोच में चेष्ठा, अंजू व पूनम शामिल रही। इसमें सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के 150 महिला व पुरुष पहलवानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल में इन आयु वर्ग के होंगे मुकाबले
पुरुषों में 41 किलोग्राम भारवर्ग से 110 किलोग्राम भारवर्ग के पहलवान शामिल होंगे। वहीं महिला वर्ग में 36 से 73 किलोग्राम भारवर्ग की महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही है। महिला वर्ग में जिला कुमारी (फ्री स्टाइल) में 62 किलोग्राम भार तक व जिला केसरी में 62 किलोग्राम से ऊपर वजन के पहलवान भाग लेंगे। महिला व पुरुष वर्ग में जिला केसरी व कुमारी को प्रथम स्थान, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले पहलवानों को ट्रॉफी दी जाएगी

सेमीफाइनल में इनके बीच होंगे मुख्य मुकाबले
- 45 किलोग्राम में समीर कर्ण स्टेडियम व दक्ष गगसीना के बीच।
- 48 किलोग्राम में प्रिंस मंगलौरा व साहिल की कुश्ती।
- रोहित कर्ण स्टेडियम पहलवान व शिवम गगसीना का मुकाबला।
- पीयूष मंगलौरा व विराज के बीच होगा कुश्ती प्रतियोगिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed