फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Salutations were made with a shower of flowers, women power looked enthusiastic... slogans of Mother India echoed.

Karnal News: पुष्प वर्षा संग हुआ वंदन, उत्साहित दिखी नारी शक्ति... गूंजा मां भारती का जयघोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Salutations were made with a shower of flowers, women power looked enthusiastic... slogans of Mother India echoed.
नारी शक्ति वंदन पदयात्रा में महिलाओं के साथ पैदल चलती  हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सु
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्ण नगरी में बुधवार को नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली गई। लोगों ने पुष्प वर्षा करके नारी शक्ति का वंदन किया। इससे यात्रा में शामिल महिलाएं उत्साहित दिखीं। भारत मां के जयघोष की चारों दिशाएं गूंज रही। रघुनाथ मंदिर चौक से शुरू हुई इस खास यात्रा को हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने बतौर मुख्यातिथि हरी झंडी दिखाई। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर हौंसला और दृढ़ संकल्प हो, तो हर बदलाव संभव है।
यात्रा को रवाना करने के बाद उपाध्यक्ष सुमन सैनी भी साथ में स्कूटर पर सवार होकर चलने लगीं। महिलाओं का उत्साह देखकर वह खुद को रोक नहीं पाईं और करीब पांच किलोमीटर लंबी यात्रा में पैदल चलीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 जैसा ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी धन्यवाद किया जिनके नेतृत्व में महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत की धरती पर कई ऐसी महान महिलाएं हुई हैं जिन्होंने समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष किया और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उन्होंने यह साबित किया कि अगर अवसर और समर्थन मिले, तो महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं और समाज को नई दिशा दे सकती हैं।इस अवसर पर मेयर रेणू बाला गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की पत्नी रेशमा कल्याण, विधायक जगमोहन आनंद व उनकी पत्नी रेखा आनंद, हरियाणा वाणी एवं श्रवण बाधित व्यक्तियों के लिए कल्याण समिति की उपाध्यक्ष मेघा भंडारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से गुजरी पदयात्रा
पदयात्रा श्री रघुनाथ मंदिर चौक से शुरू होकर गांधी चौक, सदर बाजार, जवाहर मार्केट, नावल्टी चौक, दयालपुरा गेट, कर्ण गेट पर समाप्त हुई। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ड्रामा पार्टी के कलाकारों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम व महिलाओं के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित लोक गीत के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed