फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Salesman and accountant embezzled nine lakh rupees from the company

Karnal News: सेल्समैन और लेखाकार ने कंपनी के नौ लाख रुपये हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Salesman and accountant embezzled nine lakh rupees from the company
करनाल। एक प्राइवेट कंपनी के दो कर्मचारियों द्वारा नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकारी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में आशीष गर्ग ने बताया कि वह मॉडर्न डेयरी नीडस फर्म में वरिष्ठ प्रबंधक है। उनकी कंपनी में आरोपी बिट्टू कुमार निवासी सलेमपुर, जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश एरिया सेल्समैन व संदीप कुमार निवासी तरावड़ी लेखाकार थे। आरोपी संदीप कुमार का काम फर्म के सामान के बिल काटकर उस सामान का ऑर्डर भेजना व संबंधित फर्मों से रुपयों के लेनदेन का हिसाब करने का था।
विज्ञापन

आरोपी बिट्टू का काम नोएडा क्षेत्र में मॉडर्न डेयरी नीड्स कंपनी के सामान का ऑर्डर लेना व कंपनी की ओर से भिजवाए गए सामान को संबंधित दुकानदारों तक पहुंचाने, सामान की रिसीविंग वापस कंपनी में जमा करवाने और बिलों की एवज में बकाया रुपयों को संबंधित फर्मों से भुगतान करवाना था। वर्ष 2023 में आरोपी बिट्टू ने ग्राहकों को समान बेचकर उसके रुपये कंपनी में जमा नहीं कराए। इसी तरह दोनों आरोपियों ने मिलकर कंपनी के करीब नौ लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed