फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Saint Piyush Muni reached CM residence

Karnal News: सीएम आवास पहुंचे संत पीयूष मुनि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Saint Piyush Muni reached CM residence
अगस्त माह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचेंगे श्री घंटाकर्ण तीर्थ स्थल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। श्री घंटाकर्ण तीर्थ स्थल करनाल के उपप्रवर्तक, संत पीयूष मुनि महाराज सोमवार को मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर चंडीगढ़ पहुंचे। यहां वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पीयूष मुनि के बीच बातचीत हुई। साथ ही अभिमंत्रित श्री घंटाकर्ण यंत्र, माला से मुख्यमंत्री को सुख-शांति, कुशलता का आशीर्वाद दिया। श्री घंटाकर्ण रक्षासूत्र उनकी कलई पर बांधा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीयूष मुनि महाराज को अपने आवास पर आमंत्रित किया था। जिस पर वह पैदल यात्रा करके अपने साथी साधकों, जैन मुनियों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री ने उनका चादर ओढ़ाकर अभिवादन किया। पीयूष मुनि महाराज ने मुख्यमंत्री को आध्यात्मिक उपदेश दिए। साथ ही करनाल में श्री आत्म मनोहर जैन चैरिटेबल अस्पताल में सीटी स्कैन, आपात सेवा यूनिट, महिला रोग विभाग के उद्घाटन की बात रखी तो उन्होंने अगस्त महीने में अस्पताल पहुंचने की स्वीकृति दी। उनके साथ श्री आत्म मनोहर जैन संस्थान समूह के विनोद मित्तल, जगमोहन गर्ग, प्रेमसागर जैन, सुरेंद्र गुप्ता, सतीश गोयल, महेश सुखीजा, अजय गोयल, प्रशांत गोयल, नीरज बंसल, राहुल जैन, डा. मोहनलाल गर्ग, इंजीनियर विकास मित्तल सहित कई लोग मौजूद रहे। पीयूष मुनि ने भी सीएम को राजस्थानी पगड़ी पहनाकर अंगवस्त्र ओढ़ाकर, भगवान महावीर की प्रतिमा भेंट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed