फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sainik Sabha discussed the problems

Karnal News: सैनिक सभा ने समस्याओं पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Sainik Sabha discussed the problems
करनाल। समस्त भारतीय पूर्व सैनिक सभा की बैठक में सभी ने एक स्वर में पूर्व सैनिकों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्णा फौजी बड़ोता ने पूर्व सैनिकों के लिए ईसीएचएस, सीएसडी, सैनिक बोर्ड और पैनल पर शामिल अस्पतालों से जुड़ी समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए वरिष्ठ पूर्व सैनिकों ने भी अपने-अपने विचार रखे और अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि चाहे वह चिकित्सा सुविधा हो, कैंटीन सुविधा हो या अन्य सरकारी योजनाएं, आज भी जमीनी स्तर पर पूर्व सैनिकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पूर्व सैनिक सभा का यह प्रयास सराहनीय है। अध्यक्षता सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्णा फौजी बड़ौता ने की। बैठक में कैप्टन सतबीर, सूबेदार रामस्वरूप, सूबेदार अनूप मान, सूबेदार दयानंद अहलावत, अनिल कुमार, महावीर, सतबीर दहिया, परमजीत कलिरामन, विकास शर्मा, धर्मवीर, कृष्ण डुल, रामबज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed