फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sai Sachitra Granth was recited in the court of Sai Baba.

Karnal News: साईं बाबा के दरबार में किया साईं सचित्र ग्रंथ का पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 03:28 AM IST
विज्ञापन
Sai Sachitra Granth was recited in the court of Sai Baba.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो नंबर धार्मिक

कैथल। साईं बाबा के निवारण दिवस पर धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के दरबार में बैठकर साईं सचित्र ग्रंथ का पाठ किया। भजन गाकर उनका स्मरण किया। साईं बाबा के भक्तों ने उनकी लीलाओं को अपरंपार बताया और कहा कि साईं बाबा के दरबार से कोई भी खाली नहीं जाता। साईं बाबा से सच्चे मन से मांगी गई मुरादें पूरी होती हैं। बाबा आज भी भक्तों के दिलों में विराजमान है। साईं बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर चर्चा करते हुए भक्तों ने बताया कि उन्होंने मानवता की सेवा की और दुखियों के दुख दूर किए। साईं बाबा का संदेश था कि सबका मालिक एक है और सभी इंसानों और जीव-जंतुओं पर दया करनी चाहिए। साईं मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि भक्तों के सहयोग से कैथल के साईं मंदिर को लाखों रुपये खर्च करके भव्य रूप देने के लिए मंदिर पर आकर्षक पत्थर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षो से हर वीरवार शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों लोग लंगर प्रसाद ग्रहण करते हैं। साईं मंदिर में कमेटी की ओर से सनातन धर्म के सभी त्योहारों को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर वर्ष दिसंबर माह में मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक सप्ताह का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें हर रोज भंडारा भी किया जाता है। हर वर्ष जून माह में शिरड़ी यात्रा का भी आयोजन किया जाता है जिसमें सैकड़ों श्रद्धालू एक सप्ताह के लिए यात्रा पर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed