फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sai Baba's Nirvana Day celebrated, decorated

Karnal News: साईं बाबा का मनाया निर्वाण दिवस, किया शृंगार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Sai Baba's Nirvana Day celebrated, decorated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। विजयदशमी पर साईं मंदिर में साईं बाबा का निर्वाण दिवस मनाया गया। रविवार सुबह कांकड़ आरती, मंगल स्नान, शृंगार, उपासना एवं अभिषेक और हवन का आयोजन किया गया। दोपहर को मध्याह्न आरती और भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को साईं बाबा को फूल विसर्जन और धूप आरती की गई।

कोलकाता से लाए फूलाें से साईं मंदिर के पंडित विष्णु और चंद्र पंडित ने बाबा का सुंदर शृंगार किया और भजन गाए। सुबह से ही बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए थे। श्रद्धालु कविता शर्मा ने मेहरा वालिया साईंया रखी चरणां के कौल भजन गाया। साईं मंदिर के प्रधान हरिओम अग्रवाल ने बताया कि दशहरे के अवसर पर साईं बाबा का निर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बृजभूषण गोयल, राजीव जिंदल, लक्की, पुनीत, शिव शर्मा और कविता ने भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed