फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   sadbhavna yatara start in karnal

आठ देशों में गुरुनानक का संदेश देगी सद्भावना यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
sadbhavna yatara start in karnal
गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश वर्ष को समर्पित गुरु नानक सद्भावना यात्रा गुरुद्वारा मंजी साहिब से शनिवार को शुरू हुई। यह करनाल से शुरू होकर पाकिस्तान, सऊदी अरब, इराक, अफगानिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका से होकर गुजरेगी। 40 हजार मील की यात्रा को चार चरणों में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण की यात्रा की शुरुआत गुरु चरणों में अरदास के साथ की गई। यात्रा के प्रतिभागियों और सहयोगियों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। गुरु नानक सद्भावना यात्रा के मुख्य संयोजक एवं निफा के चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू ने बताया कि पहले रूट में शनिवार को डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा सुखा सिंह के नेतृत्व में पाकिस्तान के गुरु घरों के दर्शन के लिए यात्रा शुरू हुई। यात्रा के 100 शहरों में 550-550 पौधे लगाए जाएंगे। हर पौधे में गुरु नानक जन्म भूमि ननकाना साहिब की मिट्टी व पानी डाली जाएगी।
विज्ञापन

पहला चरण 31 जुलाई को होगी पूरी
यात्रा सचखंड श्रीहरमंदिर साहिब अमृतसर से 21 जुलाई को अटारी और वाघा चेक पोस्ट से होकर पाकिस्तान जाएगी। सभी भागीदार गुरु नानक देव के जन्म स्थान ननकाना साहेब में शीश नवाएंगे। 21 से 25 जुलाई तक पाकिस्तान में गुरु नानक देव से संबंधित स्थानों के दर्शन करने के बाद 25 जुलाई की शाम को यात्री वापस अमृतसर आएंगे। दूसरे चरण में गुरदासपुर, पठानकोट, जम्मू, बतोत, अनंतनाग, कारगिल, लेह, क्योंग, मनाली, कुल्लू, मणिकरण साहेब, आनंदपुर साहेब, किरतपुर साहेब, रूपनगर, मोहाली व चंडीगढ़ होकर 31 जुलाई को वापस करनाल पहुंचेगी। एक सितंबर से पूरे भारत सहित, नेपाल, बांग्लादेश व श्रीलंका में गुरुजी के मानवतावादी संदेश को पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
यात्रा की शुरूआत में शिरोमणि गतका फेडरेशन आफ इंडिया के प्रधान गुरतेज खालसा, शुगर फेड हरियाणा के चेयरमैन हरपाल सिंह चीका, गुरुद्वारा मंजी साहिब के प्रधान बलकार गुजराखिया, सुखवंत सिंह, हरभजन सरां, दर्शन खेड़ी, जोगा सिंह, दीप सिंह, स्वर्ण सिंह, रतन सिंह, नरेश बराना, परमिंदरपाल, जसविंदर बेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed