फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sadar Bazar drains will be covered, 26.76 lakhs will be spent

Karnal News: ढके जाएंगे सदर बाजार के नाले, 26.76 लाख का खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sadar Bazar drains will be covered, 26.76 lakhs will be spent
करनाल। अब सदर बाजार के मेन रोड और आसपास के क्षेत्रों में खुले नालों की वजह से हो रही परेशानी जल्द खत्म होने जा रही है। नगर निगम ने इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए 26.76 लाख रुपये की लागत से नालों को कवर करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस परियोजना के तहत नालों को ढकने के लिए नगर निगम की ओर से एसएफआरसी फ्रेम और स्लैब बिछाए जाएंगे। निगम अधिकारियों का कहना है कि नाले ढकने से न सिर्फ गंदगी और दुर्गंध की समस्या दूर होगी बल्कि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। वहीं खुले नालों में सड़क का कूड़ा कचरा जाना भी बंद हो जाएगा। जिससे निकासी बेहतर हो सकेगी। जब सफाई करानी होगी तो स्लैब हटाकर आसानी से नालों की सफाई कराई जा सकेगी।
विज्ञापन

खुले नालों की वजह से बारिश के दिनों में पानी सड़क पर फैल जाता था और पैदल चलने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती थी। कई बार बच्चों और बुजुर्गों के नाले में गिरने से चोट लगने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके अलावा दुकानदार भी गंदगी और दुर्गंध से परेशान रहते थे। खुले नालों की कई बार शिकायतें निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दी जा चुकी थी लेकिन इसका स्थाई समाधान नहीं हो पाया था। अब निगम ने इसकी सुध ली है। अधिकारियों का कहना है कि स्लैब लगने के बाद सड़क पर यातायात सुचारु रहेगा और बाजार क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ेगी।
विज्ञापन

इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगी राहत
सदर बाजार शहर का सबसे पुराना क्षेत्र है। ये विशेष तौर पर यहां के बाजार की वजह से प्रसिद्ध है। इस एरिया से शहर की कई मुख्य कॉलोनियां और सड़कें जुड़ी हैं। यहां गंदगी होने की वजह से ये शहर की स्वच्छता पर धब्बा था। जवाहर मार्केट, गांधी चौक, आंबेडकर नगर, वकीलपुरा, टिंबर मार्केट, इब्राहिम मंडी, रघुनाथ नगर, रमेश नगर लगते हैं। इनके अलावा पुरानी अनाज मंडी और नोवल्टी रोड भी इस एरिया से जुड़े हैं। नालों को ढकने से यहां रहने वाले लाखों लोगों और यहां से रोजाना आवागमन करने वाले भी हजारों लोगों को राहत की सांस मिलेगी और शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
शहर के खुले नालों व नालियां को ढकने की योजना है। सदर बाजार एरिया के आसपास के नालों को कवर किया जाएगा। इससे गंदगी, दुर्गंध और दुर्घटनाओं से भी राहत मिलेगी। नगर निगम ने इस परियोजना के लिए निविदा प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। जल्द इसे पूरा किया जाएगा। इससे विशेष तौर पर पुराने शहर के लोगों को लाभ मिलेगा।
डॉ. वैशाली शर्मा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed