{"_id":"668c985a2aaa7f7f9b031afa","slug":"rural-watchmen-will-hold-district-level-demonstration-tomorrow-karnal-news-c-18-knl1008-426193-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ग्रामीण चौकीदार कल करेंगे जिला स्तरीय प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ग्रामीण चौकीदार कल करेंगे जिला स्तरीय प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा की जिला कार्यकारिणी ने बैठक कर जिला स्तरीय प्रदर्शन की रणनीति बनाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 जुलाई को चौकीदार जिला स्तरीय प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
राज्य महासचिव कलीराम ने कहा कि ग्रामीण चौकीदार की गांव में कार्य सेवा 24 घंटे की है। गांव में चौकीदार सरकार की ओर से जारी लाभकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का काम करता है। आज भी ग्रामीण चौकीदार को 11 हजार रुपए मासिक वेतन मिलता है, जिससे परिवार का पालन पोषण बड़ा मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि चौकीदार अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर करनाल, यमुनानगर, अंबाला, जींद, रोहतक, भिवानी, झज्जर, दादरी व नूंह में 10 जुलाई को जिला स्तरीय प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे। 11 जुलाई को पंचकूला में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
चौकीदारों की मुख्य मांगें-
- ग्रामीण चौकीदारों को सरकार में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
- चौकीदारों के पक्का न होने तक न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए दिया जाए।
- वेतन हर माह की सात तारीख तक खाते में ट्रांसफर किया जाए।
- चौकीदारों को ईएसआई स्वास्थ्य लाभ से जोड़ा जाए।
- अचानक मृत्यु होने पर परिवार को पांच लाख रुपए सहायता राशि दी जाए।