134 ए की प्रवेश परीक्षा में 925 में से 273 पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की ओर से 134-ए की प्रवेश परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में बैठे 925 विद्यार्थियों में से 273 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। जबकि 652 विद्यार्थी 55 प्रतिशत का आंकड़ा पार नहीं कर सके हैं। विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर परीक्षा का परिणाम घोषित किया है, लेकिन जिन विद्यार्थियों ने मई में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की थी, अभी तक उन विद्यार्थियों को भी स्कूलों में दाखिला नहीं मिला है। स्कूल संचालक कमियां बताकर विद्यार्थियों को दाखिला देने से साफ इंकार कर रहे हैं। इससे अभिभावकों व स्कूल संचालकों के बीच एक बार फिर से टकराव का माहौल बन गया है।
शिक्षा विभाग द्वारा रविवार को आयोजित 134-ए की द्वितीय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विभाग द्वारा रविवार को परीक्षा का आयोजन किया गया था, इसमें जिलेभर से 925 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जबकि 3421 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे थे। इस परीक्षा में केवल 273 परीक्षार्थी ही 55 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सके हैं। विभाग द्वारा उन्हें सेंटर अलॉट करने का काम भी शुरू कर दिया है। अब सवाल यह है कि जिन विद्यार्थियों ने मई में परीक्षा उत्तीर्ण की थी। विभाग द्वारा अभी तक उन विद्यार्थियों को एडमिशन नहीं दिलवाया है। स्कूल संचालक अपनी मनमर्जी कर विद्यार्थियों को दाखिला देने से साफ इंकार कर रहे हैं। लेकिन विभाग द्वारा उनपर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
वर्जन
जिन विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है, उन्हें सेंटर अलॉट किए जा रहे हैं। इस संदर्भ में स्कूल प्रबंधन को भी लेटर जारी किया है। जो स्कूल निर्देशों की पालना नहीं करेगा, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी करनाल।