फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ruckus of relatives, dead body of teenager picked up after four days

Karnal News: परिजनों का हंगामा, चार दिन बाद उठाया किशोरी का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
Ruckus of relatives, dead body of teenager picked up after four days
- आरोपी मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर माने
विज्ञापन

- सेक्टर-13 स्थित घर में तीन दिन पहले फंदे से लटका मिला था किशोरी का शव
- कार्रवाई के लिए तीन दिन से परिजन कर रहे थे प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तीन दिन से परिजन नागरिक अस्पताल के शवगृह से किशोरी का शव नहीं उठा रहे थे। चौथे दिन फिर परिजन मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है। जिस घर में वह रहती थी, उसके मकान मालिक ने उसकी हत्या कर शव फंदे से लटकाया है। इसके बाद परिजनों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन माने और किशोरी का शव उठाकर ले गए। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बता दें कि सेक्टर-13 स्थित एक घर में तीन दिन पहले 15 साल की किशोरी का शव फंदे से लटका मिला था। परिजनों का आरोप था कि उनकी बेटी की मकान के अंदर हत्या कर उसके शव को फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। उसी दिन से परिजन मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पिछले तीन दिनों से परिजनों ने किशोरी का शव नहीं उठाया था। वीरवार को भी परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस और एसपी आवास के बाहर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार किशोरी जिस घर में काम करती थी, वहीं रहती थी। घटना से पहले किशोरी ने फ्रॉक के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया था, मगर वहां से सूट भेज दिया गया। जिससे किशोरी नाराज थी। उसने मकान मालिक से ऑर्डर वापस करने को भी कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद परिजन मान गए और उन्हें किशोरी के शव को सुपुर्द कर दिया गया।

बलजीत सिंह, एसएचओ सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed