फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rs 6.26 lakh duped by posing as customer care employee

Karnal News: कस्टमर केयर कर्मी बनकर 6.26 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Rs 6.26 lakh duped by posing as customer care employee
करनाल। फर्जी कस्टमर केयर कर्मी बनकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खातों से 6.26 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


असंध निवासी राम निवास ने बताया कि एक मार्च को उसके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। जिससे उसके खाते से 6 लाख 26 हजार 240 रुपये निकाले गए हैं। उसने एक ऑनलाइन एप डाउनलोड की है। जिससे हर महीने 19 रुपये ऑनलाइन कटते हैं। 28 फरवरी को दो बार ऑनलाइन रुपये कट गए। उसने गुगल से उस एप का टोल फ्री नंबर लिया। उस नंबर पर कॉल किया तो आवाज साफ नहीं आई।
विज्ञापन

इसके बाद अलग-अलग नंबर से उसके पास व्हाट्सएप नंबर पर कॉल आई। उसने उन्हें सारी बात बताई तो आरोपियों ने उसके बैंक खाते की सारी जानकारी ले दी। इसके बाद उसके अलग- अलग बैंक खातों से 6 लाख 26 हजार 240 रुपये निकाल लिए। इस बारे में जब उसे पता चला तो उसने तुरंत 1930 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed