फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rs 39.85 lakh recovered from the bank locker of accused Dr. Ravi Vimal

Karnal News: आरोपी डॉ. रवि विमल के बैंक लॉकर से 39.85 लाख रुपये बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Rs 39.85 lakh recovered from the bank locker of accused Dr. Ravi Vimal
पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने का मामला
विज्ञापन

- आरोपी को दोबारा न्यायालय में किया गया पेश, बढ़ाया दो दिन का रिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा 26 सितंबर को रिश्वत के मामले में पकड़े गए आरोपी डाॅ. रवि विमल को मंगलवार को दोबारा न्यायालय में पेश किया। जहां से उसका दो दिन का रिमांड बढ़ाया गया। इस मामले में छानबीन के दौरान आरोपी डॉक्टर के पंचकूला सेक्टर-11 स्थित आईसीआईसीआई बैंक के लॉकर से 39 लाख 85 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इस मामले में आरोपी डॉक्टर से पूछताछ जारी है।
क्या था मामला
एसीबी के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि डाॅ. रवि विमल जिला पंचकूला में आयुष्मान भारत योजना के डिप्टी सीईओ के पद पर कार्यरत था। एसीबी की टीम को करनाल के एक निजी अस्पताल के संचालक से शिकायत प्राप्त हुई कि आरोपी डाॅ. रवि विमल आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध उसके अस्पताल का सस्पेंशन रद्द करने के बदले में 10 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। जिसमें से पांच लाख रुपये की राशि देने की बात तय हुई। जिसे लेते हुए एसीबी की टीम ने आरोपी को 26 सितंबर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे चार दिन की रिमांड पर भेजा गया था। चार दिन के रिमांड के बाद मंगलवार को आरोपी को दोबारा से न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसका दो दिन का पुलिस रिमांड बढ़ाया गया।
विज्ञापन


ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed