फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rs 13 lakh cheated in the name of sending it to England

करनाल: युवक से इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगे 13 लाख, वापस मांगने पर दे रहा जान से मारने की धमकी

Fri, 07 Jan 2022 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Jan 2022 02:12 AM IST
सार

प्रदीप ने बताया कि वे अप्रैल 2019 में अपने जीजा सुरजीत के घर गांव पाढ़ा में आए थे। यहां जीजा के बड़े भाई संदीप से गोहाना के शामड़ी गांव निवासी मंजीत से उसके इंग्लैंड जाने के बारे में बातचीत हुई थी।

विज्ञापन
Rs 13 lakh cheated in the name of sending it to England
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के करनाल में युवक को इंग्लैंड भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक को अरमेनिया के रास्ते इंग्लैंड भेजने की योजना बनाई थी। लेकिन यहां भेजकर भी उसे गुमराह किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पानीपत के मतलौडा निवासी प्रदीप ने बताया कि वे अप्रैल 2019 में अपने जीजा सुरजीत के घर गांव पाढ़ा में आए थे। यहां जीजा के बड़े भाई संदीप से गोहाना के शामड़ी गांव निवासी मंजीत से उसके इंग्लैंड जाने के बारे में बातचीत हुई थी। आरोपी ने बताया कि वह उसे इंग्लैंड में रोजगार भी दिलवा देगा।
विज्ञापन


इसके लिए उसने 13 लाख रुपये मांगे। कुछ दिनों बाद आरोपी अरमेनिया चला गया तो जीजा सुरजीत को फोन करके प्रदीप के दस्तावेज और दो लाख रुपये लिए। इसके बाद एक दिसंबर 2019 को प्रदीप को अरमेनिया बुला लिया। वहां पर इंग्लैंड जाने के दस्तावेज तैयार कराने के नाम पर उनसे 5.50 लाख रुपये और ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन बाद उन्हें बताया कि रूस से होते हुए इंग्लैंड भेजेगा। जब वीजा आने के बाद वे रूस जाने लगे तो उन्हें एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद आरोपी ने उन्हें 30 दिसंबर 2019 को यह कहते हुए दिल्ली वापस भेज दिया कि उसे किसी और रास्ते से इंग्लैंड भेजेगा।


इसके बाद आरोपी ने पहले संदीप को इंग्लैंड भेज दिया। इसके नाम पर उसने 5.50 लाख रुपये और ले लिए। 28 जनवरी 2020 को संदीप भी वापस आ गया। लेकिन उन्हें इंग्लैंड नहीं भेजा और न ही पैसे वापस दिए। पंचायत हुई तो आरोपी ने उन्हें 11 लाख रुपये का चेक दिया और 15 अगस्त 2021 के बाद लगाने को कहा। अब जब उन्होंने चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया। अब जब वे पैसे मांगते हैं तो उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed