फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   RPI will contest elections on 10 seats: State President

आरपीआई 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव : प्रदेश अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
RPI will contest elections on 10 seats: State President
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। एनडीए में शामिल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने कहा कि प्रदेश में आठ से 10 सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे पर चर्चा जारी है। अगर भाजपा के साथ सीटों पर सहमति नहीं बनती तो रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (अठावले) 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी या नेता भाजपा के खिलाफ कोई प्रचार नहीं करेंगे।

गठबंधन के नियमों को निभाने का प्रयास किया जाएगा। विज्ञप्ति जारी करके उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हरियाणा में पार्टी संगठन मजबूत हुआ है। अगले सप्ताह केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा दौरे पर आ रहे हैं। इस अवसर पर एससी सेल के अध्यक्ष रमेश चौधरी, जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, कुरुक्षेत्र अध्यक्ष मास्टर सूरजभान मेहरा व महीपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed