{"_id":"69c82c9dae38fe62190a215c","slug":"rpca-delhi-academy-won-the-match-by-145-runs-karnal-news-c-18-knl1018-874331-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आरपीसीए दिल्ली अकादमी ने 145 रन से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आरपीसीए दिल्ली अकादमी ने 145 रन से जीता मुकाबला
Sun, 29 Mar 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट खेलती खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ठाकुर धूम सिंह की याद में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के बारहवें दिन दो मैच का आयोजन किया गया। पहला मैच आरपीसीए दिल्ली अकादमी और भारत क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया और दूसरा मैच 11 स्टार क्रिकेट अकादमी और राणा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। पहले मैच में आरपीसीए दिल्ली अकादमी ने 145 रन से मैच अपने नाम कर लिया और दूसरे मैच में राणा क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से मैच जीता।
कोच उधम राणा ने बताया कि पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए आरपीसीए दिल्ली अकादमी की टीम ने 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 258 रन बना कर पूरी प्रतियोगिता का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत क्रिकेट अकादमी की टीम 34.4 ओवर में मात्र 113 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। आरपीसीए दिल्ली अकादमी की ओर से बल्लेबाजी दीक्षा ने 36 गेंदों पर 52 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। भारत क्रिकेट अकादमी की गेंदबाज आस्था ने आठ ओवर में 53 रन देकर चार विकेट अपने नाम लिए।
दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 स्टार क्रिकेट अकादमी की टीम ने 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राणा स्टार क्रिकेट अकादमी की टीम ने 39.4 ओवर में तीन विकेट रहते मैच जीत लिया। राणा स्टार क्रिकेट अकादमी की बल्लेबाज कोमल ने 94 गेंदों पर 97 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। अच्छे प्रदर्शन के चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 11 स्टार क्रिकेट अकादमी की बल्लेबाज काशवी ने 80 गेंदों पर 53 रन बनाए।