फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rowing competition: Balraj qualifies for Olympic quarter finals

नौकायन की रोइंग प्रतियोगिता : बलराज ने ओलंपिक क्वार्टर फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Rowing competition: Balraj qualifies for Olympic quarter finals
- अब 30 जुलाई को होगा क्वार्टर फाइनल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नौकायन की रोइंग प्रतियोगिता में बलराज ने ओलंपिक में रेपेचेज मौके का फायदा उठाते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को भारतीय समय अनुसार दोपहर बाद एक बजकर चौदह मिनट पर पेरिस में आयोजित मुकाबले के दौरान बलराज दूसरे पायदान पर रहे।
अब बलराज का 30 जुलाई को क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा। यदि इस मुकाबले में वह जीत जाता है तो सेमीफाइनल खेलेगा। शनिवार को आयोजित मुकाबले में बलराज मात्र दो सेकेंड के कारण चौथे पायदान पर रहे थे इस कारण से उन्हें क्वार्टर फाइनल के लिए अंतिम मौका दिया गया था। उन्होंने रेपेचेज राउंड के दौरान इंडोनेशिया के एल मेमो को पछाड़ते हुए 7:12:41 मिनट में राउंड पार करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

वहीं मोनाको के अंटोजीनेली ने 7:10:00 मिनट में राउंड पूरा कर पहला स्थान प्राप्त किया है। बलराज पेरिस ओलंपिक की रोइंग स्पर्धा में भाग लेने वाला भारत का एकमात्र खिलाड़ी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने देखी लाइव प्रतियोगिता
रविवार को बलराज की प्रतियोगिता को देखने के लिए कैमला गांव में उत्साह का माहौल था। सुबह से लोगों का बलराज के घर आना-जाना शुरू हो गया था। प्रतियोगिता से पूर्व बेटे की सफलता के लिए मां कमला देवी ने गांव के मंदिर व नगर खेड़ा पर माथा टेका और जीत का आशीर्वाद मांगा। जैसे ही बलराज क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई हुआ छोटी बहन मनीषा, भाई संदीप और बलराज की पत्नी सोनिया खुशी से झूम उठे। फोन पर लोग बधाई देने लगे। इससे पूर्व बलराज की लाइव मैच देखने के लिए परिजन ठीक एक बजे टीवी के सामने बैठ गए थे।

स्वर्ण पदक जीतना लक्ष्य

बलराज की पत्नी सोनिया ने बताया कि बलराज का मुख्य लक्ष्य देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। इस लक्ष्य को पाने के लिए वह तीन साल से मेहनत कर रहे थे। उन्होंने आज के मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन किया है जिस पर उन्हें खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed