{"_id":"665e69ee8858e2e04d058644","slug":"rohtaks-vaisli-and-prithonki-first-in-singles-karnal-news-c-18-knl1008-403031-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एकल में रोहतक के वैसली और पृथोंकी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एकल में रोहतक के वैसली और पृथोंकी प्रथम
विज्ञापन
- डबल मुकाबले में गुड़गांव के ऋषभ, फरीदाबाद की सानवी अव्वल
- टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 18 जिलों के 376 खिलाड़ियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा राज्य द्वितीय रैकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 18 जिलों के 376 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में लड़कों के फाइनल एकल मुकाबले में रोहतक के वैसली प्रथम व लड़कियों के एकल मुकाबले में पृथोंकी चक्रवर्ती प्रथम रही।
फाइनल मैच के डबल मुकाबले में गुड़गांव के ऋषभ ने फरीदाबाद के वत्सल को 4-1 से हराया। वहीं लड़कियों के डबल मुकाबले में फरीदाबाद की सानवी ने गुड़गांव की श्रीदत्री रॉय को 4-2 से हराया। वहीं लड़कों के एकल मुकाबले में सिद्धार्थ कटारिया ने भी 3-0 से मुकाबला जीता।
टेबल टेनिस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का सोमवार को सेक्टर छह प्रताप पब्लिक स्कूल में समापन हुआ। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की रैकिंग हरियाणा पोर्टल पर दर्ज होगी। मौके पर हरियाणा टेबल टेनिस एसोसिएशन से कोषाध्यक्ष विकास सैनी, करनाल एसोसिएशन से सचिव अजमेर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीन कुमार, संयुक्त सचिव समीर, मनोज, नीरज कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के परिणाम
पुरुष डबल (19 आयुवर्ग)
- गुड़गांव के ऋषभ प्रथम, फरीदाबाद के वत्सल द्वितीय, रोहतक के निकुंज अत्री व गुड़गांव के सिद्धार्थ कटारिया तीसरे स्थान पर रहे।
महिला डबल (19 आयुवर्ग)
- फरीदाबाद की सानवी प्रथम, गुड़गांव की श्रीदत्री रॉय द्वितीय, पंचकूला की मनल अंतल व गुड़गांव की एंजल चौहान तीसरे स्थान पर रही।