फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   robbery attempt at the central bank

सेंट्रल बैंक में चोरी का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
robbery attempt at the central bank
शहर के सेंट्रल बैंक में रात को चोरों ने धावा बोल दिया, लेकिन इस दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला की आंख खुल जाने के कारण आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। महिला और उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे आरोपी फरार हो गये। इससे पहले आरोपियों ने लोहे की रॉड से बैंक का शटर और कैंची गेट तोड़ दिया था। पुलिस ने बैंक के मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बैंक के पास रहने वाले मकान मालिक चेतन शर्मा ने बताया कि माता कमलेश शर्मा की रात को करीब ढाई बजे अचानक आंख खुल गई। उसकी माता को बाहर से लोहे की राडों की आवाज सुनाई दी। उसने अंदर आकर बताया तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची, इससे पहले ही आरोपी फरार हो गए थे। बैंक मैनेजर सुरेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती देर रात करीब ढाई बजे अज्ञात लुटेरे बैंक को लूटने आए थे और जैसे ही बैंक के मुख्य गेट का दरवाजा तोड़ा तो पड़ोसी चेतन ने लुटेरों की सूचना थाने में दी।
विज्ञापन

पहले 100 नंबर और फिर थाने का भी नहीं उठा फोन
बैंक में चोरी की जानकारी होने पर पड़ोस में रहने वाले चेतन शर्मा बार-बार 100 नंबर पर फोन करते रहे, लेकिन किसी ने नहीं उठाया। कई बार फोन करने के बाद 100 नंबर पर फोन उठा। इसके बाद कर्मी की ओर से असंध थाने का नंबर दिया गया, लेकिन थाने का फोन भी नहीं उठा। इसके बाद थाना प्रभारी के मोबाइल पर काल की गयी, तब जाकर पुलिस हरकत में आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक का हार्न भी हुआ फेल
चोरों की ओर से मेन गेट का ताला तोड़ दिया गया, इसके बावजूद बैंक का अलार्म नहीं बजा। ऐसे में अगर समय पर पड़ोसी महिला नहीं उठती तो बैंक में बड़ी वारदात हो सकती थी।

पुलिस मौके पर पहुुंच गई थी। बैंक में चोरी होने से बच गई। बैंक मैनेजर सुरेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बैंक में सेंध लगाने वालों की तलाश जारी है। -मुनीश कुमार, थाना प्रभारी, असंध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed