फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roadways fleet will increase, service will be available for Mussoorie, Manali and Ayodhya...

Karnal News: रोडवेज का बढ़ेगा बेड़ा, मसूरी, मनाली और अयोध्या के लिए मिलेगी सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Roadways fleet will increase, service will be available for Mussoorie, Manali and Ayodhya...
- 31 नई बसों की खरीद के लिए मुख्यालय से मिली स्वीकृति, पांच राज्यों के 15 मार्गों पर नई सेवा शुरू करने की योजना
विज्ञापन

- दिवाली तक आ सकती हैं नई बसें, 151 से बढ़कर 182 होगी करनाल में बसों की संख्या

गगन तलवार
करनाल। आने वाले दिनों में जिले की परिवहन सेवाएं बेहतर होने की आस जगी है। रोडवेज की ओर से करनाल डिपो में 31 नई बसों को शामिल किया जाएगा। इसे लेकर मुख्यालय की ओर से स्वीकृति दे दी गई है। साथ ही डिपो की ओर से इन बसों की खरीद के लिए राशि का भुगतान मुख्यालय स्तर पर कर दिया है। नई बसों के आने से पांच राज्यों के लिए 15 नए मार्गों पर करनाल से सीधी बस सेवा शुरू होगी।
नई बसों के आने के बाद करनाल के लोग रोडवेज बस से मसूरी, मनाली, अयोध्या, शाकुंभरी देवी, बिजनौर, लखनऊ, मुरादाबाद, पांवटा साहिब सहित कई मार्गों पर सफर कर सकेंगे। पुराना बस अड्डा से ही उन्हें सीधी बस मिलेगी। दिवाली तक नई बसें आने की उम्मीद है। वर्तमान में रोडवेज के बेड़े में 151 बसें हैं, नई बसें आने के बाद यह बढ़कर 182 हो जाएंगी। विभाग के परमिट निरीक्षक चंद्र अरोड़ा ने बताया कि पांच राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के नए मार्गों पर बस सेवा शुरू करने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित राज्य से परमिट लेते हुए बस संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवाएं देने की हमारी योजना है।
विज्ञापन


पहली बार एक साल में 100 नई बसें होंगी शामिल
नई 31 बसें यदि दिवाली तक आ जाती हैं तो ऐसा पहली बार होगा जब करनाल रोडवेज के बेड़े में एक साल में 100 से ज्यादा बसें शामिल होंगी। इसी साल में जनवरी माह में रोडवेज के पास महज 84 बसें थीं। अब तक 67 नई बसों के शामिल होने के बाद संख्या 151 हो गई है, जोकि इसी साल के अंत तक 31 बसें और आने पर 182 हो जाएंगी। वर्तमान में मार्गों पर दौड़ रही 151 बसों में 10 किलोमीटर स्कीम की, 15 मिनी बसें और तीन एसी बस भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मार्गों पर करनाल से सीधी बस चलाने की योजना
- शाकुंभरी देवी वाया गंगोह और सहारनपुर।
- मंसूरी वाया देहरादून।
- देहरादून वाया पांवटा साहिब
- बिजनौर वाया मेरठ
- मुरादाबाद वाया मेरठ
- अयोध्या वाया लखनऊ
- करनाल से मनाली
- हिमाचल के जोगिंद्र नगर वाया मंडी
- हरिद्वार वाया गढ़ीबीरबल टापू, गांगोह, देवबंद, रुड़की
- करनाल से देहरादून वाया गढ़ीबीरबल, टापू, गंगोह, सहारनपुर
- करनाल से शिमला (सेवा बढ़ेगी)
- करनाल-जयपुर

किस वर्ष जनवरी माह में कितनी थी बसें
वर्ष
बसें
2023
84
2022
135
2021
140
2019
163
2018
175
(2018 से सितंबर 2022 तक करनाल डिपो में एक भी नई बस शामिल नहीं हुई।)

31 नई साधारण बसें करनाल डिपो को मिलेंगी। इसके लिए मुख्यालय से स्वीकृति मिल चुकी है। डिपो की ओर से बस खरीद के लिए राशि का भी भुगतान कर दिया गया है। दो माह में बसें आने की उम्मीद है। नई बसें आने पर नए मार्गों पर बस सेवा शुरू करने की हमारी योजना है।
- कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed