फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roadways driver runs bus over old man, leg broken

Karnal News: रोडवेज चालक ने बुजुर्ग के ऊपर चढ़ाई बस, टूटी टांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Roadways driver runs bus over old man, leg broken
नीलोखेड़ी। बस अड्डे पर बस के इंतजार में खड़े एक बुजुर्ग पर बस चालक ने टायर चढ़ा दिए। जिससे बुजुर्ग की टांग टूट गई। उसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। कमालपुर गांव निवासी राजपाल सिंह ने बुटाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 फरवरी की सुबह सात बजे चंडीगढ़ जाने के लिए नीलोखेड़ी बस अड्डे पर खड़ा था। थोड़ी देर बाद हरियाणा रोडवेज की बस चंडीगढ़ जाने के लिए नीलोखेड़ी बस अड्डे पर रुकी। जब वह बस में चढ़ने लगा तो चालक ने एकदम बस तेज गति से चला दी। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बस से गिर गया।
विज्ञापन

उसी समय बस का पिछला टायर उसकी बाई टांग के ऊपर से निकल गया। उसका भतीजा सामनदीप सिंह उसे इलाज के लिए करनाल के एक निजी अस्पताल में गया। जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed