फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roadways driver-operator assaulted, jammed for six hours, passengers upset

Karnal News: कोटद्वार और नैनीताल के लिए बस सेवा उपलब्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Roadways driver-operator assaulted, jammed for six hours, passengers upset
कोटद्वार और नैनीताल के लिए बस सेवा उपलब्ध
- रोजाना पुराना बस अड्डे से चलेगी बस, कागजी प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कर्ण नगरी से उत्तराखंड के नैनीताल और कोटद्वार के लिए बस सेवा शुरू हो चुकी है। रोजाना पुराने बस अड्डे से इन दोनों जगह जाने वाले यात्रियों को बस मिल जाएगी। रोडवेज के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह दोनों बसों को सजाकर नए अंतरराज्यीय मार्गों पर रवाना किया। जीएम कुलदीप सिंह ने बसों को हरी झंडी दिखाई।

इन दोनों मार्गों के लिए बसों का संचालन पहली जुलाई से होना था, लेकिन दस्तावेज तैयार न होने के कारण ये बसें नहीं चल पाईं। ऐसे में अमर उजाला ने 26 जुलाई के अंक में उलझी कागजी प्रक्रिया के मामले को उठाया था। जिस पर उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लिया तो उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न बस अड्डों से बस के लिए टाइमटेबल मिला। ऐसे में तुरंत करनाल रोडवेज की ओर से दोनों बसों का संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि कोटद्वार के लिए चलाई जाने वाली बस हरिद्वार के रास्ते चलेगी। यह करनाल डिपो की सातवीं बस होगी, जिसका हरिद्वार में भी ठहराव होगा। अभी तक चार बसें हरिद्वार के लिए सीधी चलती है, जबकि देहरादून जाने वाली दो बसें भी हरिद्वार होकर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह रहेगा रूट और समय

कोटद्वार के लिए : वाया- सहारनपुर, हरिद्वार, नजीबाबाद होते हुए कोटद्वार जाएगी।

- करनाल से रोजाना सुबह 5.30 बजे बस चलेगी।

- कोटद्वार से करनाल के लिए दोपहर 12 बजे वापस चलेगी और शाम को पहुंचेगी।



- नैनीताल के लिए : वाया- शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी और काठगोदाम

- करनाल से रोजाना सुबह : 7.40 बजे बस चलेगी। नाइट स्टे वहीं करेगी।

- ये बस काठगोदाम तक ही जाएगी। इससे आगे 32 सीटर ही बस मान्य है। ऐसे में आगे का 35 किमी का सफर स्थानीय बस से ही तय करना होगा।

- काठगोदाम से करनाल के लिए रोजाना सुबह सात बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed