फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roadways driver kidnapped Karnal police arrested three accused

Haryana: रोडवेज चालक का अपहरण, जान से मारने की धमकी देते हुए मांगी दो करोड़ की फिरौती, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jan 2025 05:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 05 Jan 2025 05:38 PM IST
सार

हरियाणा रोडवेज के चालक को किडनैप कर परिवार के दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं उनके चंगुल रोडवेज चालक को सुरक्षित बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
Roadways driver kidnapped Karnal police arrested three accused
पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल में बदमाशों ने रोडवेज चालक को ही किडनैप कर लिया। करनाल के नरु खेड़ी में रोडवेज चालक संदीप का अपहरण करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है और संदीप को भी सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है। बदमाशों ने संदीप के परिजनों से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन


पुलिस की सीआईए टू टीम ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड में लिया गया है। ताकि आरोपियों से पूछताछ कर अन्य साथियों की जानकारी मिल सके। 
विज्ञापन


संदीप के पिता धर्मबीर ने बताया कि शनिवार दोपहर को उसका बेटा संदीप अपनी बेटी को गांव के बस अड्डे पर ट्यूशन के लिए बस में बैठाने के लिए बाइक पर आया था। इस दौरान कार में सवार बदमाश आए और आते ही उन्होंने संदीप का अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीआईए टू की टीम मौके पर पहुंची थी और सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। जिसमें कार नजर आ रही थी। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर गोहाना क्षेत्र से सोनीपत निवासी आरोपी सुरेंद्र, अक्षय व हिसार निवासी नरेंद्र को काबू कर लिया। आरोपियों से दो अवैध हथियार व तीन कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलाकर मारने की थी तैयारी
संदीप के पिता धर्मबीर ने बताया कि बदमाशों ने उसके बेटे को छोड़ने के लिए दो करोड़ रुपये मांगे थे। उन्होंने कहा था कि यूपी की एक गैंग ने संदीप के अपहरण का काम दिया है। उन्होंने एक करोड़ मांगे है तुम हमें दो करोड़ रुपये दे दो तो अभी संदीप को छोड़ देंगे। नहीं तो इस गाड़ी में ही जलाकर मार देंगे या फिर गोली मारकर खत्म कर देंगे। जब उसने बदमाशों से बात की तो उन्होंने 80 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed