फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Roads turned into potholes, fog creates danger

Karnal News: गड्ढों में तब्दील सड़कें, धुंध में बने खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Roads turned into potholes, fog creates danger
- जर्जर सड़कों पर वाहन चालकों को धुंध में नजर नहीं आते गड्ढे और हो जाते हैं हादसे
विज्ञापन

राकेश चौहान
करनाल। धुंध पड़नी शुरू हो चुकी है। यदि वाहन चालकों ने अब वाहन चलाते समय सावधानी नहीं बरती तो उनके साथ हादसा हो सकता है। क्योंकि जिले की सड़कें जर्जर होती जा रही हैं। कई सड़कों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। कई सड़कें ऊबड़-खाबड़ हो चुकी हैं। इतना ही नहीं कुछ सड़कें ऐसी हैं जिन्हें बने हुए भी बहुत कम समय हुआ है लेकिन ये सड़कें भी टूटने लगी हैं। धुंध पड़ने के कारण वाहन चालकों को गहरे गड्ढे नजर नहीं आएंगे और यह खतरनाक हो सकता है।
इस मामले में विभाग बेपरवाह नजर आ रहा है, क्योंकि ऐसा ही एक हादसा इंद्री में हो चुका है। जिसमें एक बाइक सवार की सड़क के गहरे गड्ढे के कारण जान चली गई। सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ था कि सड़क के गड्ढे के कारण बाइक सवार की मौत हुई है। इसके बाद भी विभाग के अधिकारी जागे नहीं। ये गहरे गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं और अधिकारी दफ्तर में बैठे हादसा होने का इंतजार कर रहे हैं। - संवाद
विज्ञापन



198 लोग गंवा चुके जान
पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 486 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 198 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं पिछले वर्ष की बात करें तो 2023 में 572 सड़क हादसे हुए थे। इन हादसों में 231 लोगों की जान गई थी। इन हादसों में लोगों ने अपनों को खोया है लेकिन इसका अधिकारियों पर कोई असर नहीं है। इतने लोगों की जान जाने के बाद भी सड़क की खामियों को आज तक दूर नहीं किया गया। हर साल सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क हादसे में जान गंवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





शहर की इन सड़कों पर संभलकर चलें
- जीटी रोड पर कई जगहों पर गड्ढे हैं तो कहीं पर निर्माण कार्य चला है।
- पश्चिमी यमुना बाईपास से कर्ण लेक तक।
- हांसी चौक से खंडा चौक तक।
- शहर की कर्ण कैनाल सड़क।
- शहर में कुंजपुरा मार्केट रोड।
- शहर का प्रमुख रेलवे रोड।
- सेक्टर-32 से सेक्टर-6 तक
- पंजाबी धर्मशाला से शहीद उधम सिंह चौक



ये ब्लैक स्पॉट चिह्नित
- नीलोखेड़ी में काली माता मंदिर के पास
- तरावड़ी में एलीवेटिड पुल के नीचे
- बुटाना के समीप
- बलड़ी बाइपास पुल के नीचे
- आईटीआई बाइपास के समीप
- सेक्टर-6 से मेरठ रोड सर्विस लाइन पर
- नमस्ते चौक के समीप
- नई अनाज मंडी के सामने
- मधुबन पुलिस अकादमी के सामने एलीवेटिड पुल
- ऊंचा समाना के समीप
- कोहंड एलीवेटिड हाईवे के पास


ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें सबसे अधिक खस्ताहाल
शहर के बजाए ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें सबसे अधिक जर्जर हैं। इन्हीं सड़कों पर सबसे अधिक हादसे होते हैं। इन सड़कों पर न तो सफेद पट्टी हैं और न ही लाइट लगी हैं। इस कारण ये गड्ढे दिखाई नहीं देते और रात को धुंध के कारण हादसे हो जाते हैं। धुंध में वाहन चालक को सड़क दिखाई नहीं देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed