{"_id":"6407a955e4e6ff0fb30ab7d4","slug":"roads-of-the-city-will-shine-there-will-be-reconstruction-and-beautification-karnal-news-c-18-knl1008-53367-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चमकेंगी शहर की सड़कें, होगा पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चमकेंगी शहर की सड़कें, होगा पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर की सड़कों को चमकाने की कवायद नगर निगम ने शुरू कर दी है। इनका पुनर्निर्माण करने के साथ ही सुंदरीकरण भी किया जाएगा। निगम क्षेत्र में 10 से 15 और नगरपालिका क्षेत्र की दो से पांच किलोमीटर सड़कों को चिह्नित करने का आदेश दिया गया है। वहीं, 31 मई तक इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
गत 15 फरवरी को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री कमल गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। जहां प्रत्येक उक्त क्षेत्रों में ऐसे सड़कों के निर्माण और सुंदरीकरण का निर्णय लिया गया था। नगर निगम करनाल और छह नगर पालिकाओं के अधीन ऐसी सड़कों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से निर्धारित मानदंडों के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में 10 से 15 और नगर पालिका क्षेत्रों में 2 से 5 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण और सुंदरीकरण के लिए यह आदेश दिया गया है। सड़कों के सुंदरीकरण के लिए बागवानी के कार्य होंगे और जोखिम पैदा करने वाले पेड़ों की छंटाई कराई जाएगी व ग्रीन बेल्ट का रखरखाव होगा।
चौराहों पर लगेगी स्टेनलेस स्टील की ग्रिल, वॉल पेंटिंग और एलईडी फव्वारे
शहर के चौराहों की मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही इन्हें पेंट किया जाएगा। चौराहों पर लगी महापुरुषों की मूर्तियों की मरम्मत होगी। चौराहों पर स्टेनलेस स्टील की ग्रिल लगाने के साथ ही उनकी चहारदीवारी पर ग्रेनाइट लगाया जाएगा। विभिन्न रंगों की एलईडी के साथ फव्वारे लगेंगे और वॉल पेंटिंग होगी।
विज्ञापन
लगेगी सोलर कैट आई और रिफ्लेक्टर
सड़कों पर सोलर कैट आई लगाई जाएंगी। डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। डेलीनेटर भी लगेंगे, जिससे रात में वाहनों की रोशनी पड़ने पर चमकें और वाहन चालकों को सही दिशा मिल सके। यूनिपोल एवं ओवरहेड बोर्ड पर साइनेज लगेंगे। मार्किंग के लिए सड़क पर थर्मोप्लास्टिक से पेंट होगा और इसी से जेब्रा क्रॉसिंग भी बनाई जाएगी।
- मूतिर्यों एवं फव्वारों पर लगेगी बहुरंगी फ्लड लाइट
स्ट्रीट लाइट के पोल पर ट्राई कलर एलईडी लाइट की मरम्मत होगी। सड़क के किनारे मूतिर्यों एवं फव्वारों पर बहुरंगी एलईडी फ्लड लाइट लगाई जाएंगी। एलईडी लाइट के साथ डेकोरेटिव पोल भी लगेंगेे।
वर्जन:
सभी कार्य 31 मई तक पूरे किए जाने हैं। इसके लिए नगर निगम एवं नगर पालिकाओं की इंजीनियरिंग विंग के साथ बैठक की जा चुकी है। सड़कों की पहचान कर इन कार्यों पर जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
- अभिषेक मीणा, आयुक्त, नगर निगम